आनंद महिंद्रा को ट्विटर यूजर ने कहा- Stupid, मिला कुछ ऐसा शानदार जवाब
मशहूर बिजनेसमैन और महिंद्रा ग्रुप के चैयरमैन आनंद महिंद्रा ट्विटर पर काफी ज्यादा सक्रिय रहते हैं। आनंद महिंद्रा अक्सर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
12:18 PM Jan 25, 2020 IST | Desk Team
मशहूर बिजनेसमैन और महिंद्रा ग्रुप के चैयरमैन आनंद महिंद्रा ट्विटर पर काफी ज्यादा सक्रिय रहते हैं। आनंद महिंद्रा अक्सर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक और ताजा-ताजा मामला सामने आया है जिसमें आनंद महिंद्रा ने एक यूजर को जवाब दिया है। दरअसल इस ट्विटर यूजर ने आनंद महिंद्रा को stupid कह दिया था। हालांकि यूजर के ऐसा बर्ताव करने के बावजूद भी आनंद महिंद्रा ने उस यूजर को इस मामले पर बड़े प्यार से जवाब दिया है, जिसके बाद से लोग आनंद महिंद्रा के एक बार दोबारा से उनके मुरीद हो गए।
इस ट्विट से हुई थी शुरूआत
24 जनवरी को आनंद महिंद्रा ने भारतीय अर्थव्यस्था के संदर्भ में एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा मुझ पर Stupidly आशावादी होने के इलजाम लगते हैं। यदि यह ट्रेंड चलता रहा तो शायद एक दिन stupid शब्द हटा दिया जाए।
आनंद के ट्वीट पर यूजर का कमेंट
यूजर ने लिखा हां आप stupid हैं। भारत आज भी बिजली,पानी,सड़कें और कानून व्यवस्था को नहीं सुधार सका है। ऐसे में मोदी एंड कंपनी ने यह तो तय कर ही लिया है कि हम अगले 42 महीने इस घबराहट के साथ बिताएंगे। वैसे भी राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष बहुत कमजोर है।
आनंद महिंद्रा ने फिर दिया जवाब
आनंद महिंद्रा ने यूजर को पिफ जवाब देते हुए कहा कि आप काफी निराशावादी लगते हैं। क्या ऐसा कुछ है जिसे लेकर आप आशावादी हों? या पिफ अपने खुद को दूर पहाड़ों में गुफा में कैद कर लिया है। आप जरा मुझे बताएं क्या मैं आपको Swiggy से खाना भेज सकता हूं।
Advertisement
Advertisement