For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ऑफिस में हील्स और फ्रॉक पहने नज़र आया शख्स, पत्नी को नहीं हैं ऐतराज़, घूरने लगती हैं लड़कियां

एक शिक्षित कंप्यूटर प्रोग्रामर होने के बावजूद, चीन की एक मैगज़ीन की तस्वीरों में दिख रहा व्यक्ति अनोखे तरीके से अपने ऑफिस पर पहुंचता है। इस शख्स की उम्र 36 साल है, लेकिन ये बिल्कुल आम शादीशुदा इंसान जैसा नहीं है। इसका लुक बाकि आम लोगों से बहुत ज्यादा ही अलग नज़र आता हैं। वह थोड़े अलग जूते, कपड़े और मेकअप पहनता है।

03:10 PM Sep 12, 2023 IST | Nikita MIshra

एक शिक्षित कंप्यूटर प्रोग्रामर होने के बावजूद, चीन की एक मैगज़ीन की तस्वीरों में दिख रहा व्यक्ति अनोखे तरीके से अपने ऑफिस पर पहुंचता है। इस शख्स की उम्र 36 साल है, लेकिन ये बिल्कुल आम शादीशुदा इंसान जैसा नहीं है। इसका लुक बाकि आम लोगों से बहुत ज्यादा ही अलग नज़र आता हैं। वह थोड़े अलग जूते, कपड़े और मेकअप पहनता है।

ऑफिस में हील्स और फ्रॉक पहने नज़र आया शख्स  पत्नी को नहीं हैं ऐतराज़  घूरने लगती हैं लड़कियां
आपने दुनिया भर में लोगों को बहुत से अलग-अलग प्रकार के कपड़े और ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हुए देखा होगा लेकिन कभी ये नहीं सोचा होगा कि किसी ऐसे व्यक्ति को देखना होगा जिसने अपने जेंडर से बिल्कुल ही अलग कपडे पहने हो। ऐसे ही एक शख्स की तस्वीरें देखकर आप हैरान हो जाएंगे जो इस वक्त वायरल हो रही है। आप तुरंत पहचान जाएंगे कि इन तस्वीरों में दिख रही एक लड़की ही है, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग ही नज़र आने वाली है।
Advertisement
क्या हैं ये पूरा मामला?
एक शिक्षित कंप्यूटर प्रोग्रामर होने के बावजूद, चीन की एक मैगज़ीन की तस्वीरों में दिख रहा व्यक्ति अनोखे तरीके से अपने ऑफिस पर पहुंचता है। इस शख्स की उम्र 36 साल है, लेकिन ये बिल्कुल आम शादीशुदा इंसान जैसा नहीं है। इसका लुक बाकि आम लोगों से बहुत ज्यादा ही अलग नज़र आता हैं। वह थोड़े अलग जूते, कपड़े और मेकअप पहनता है।
Advertisement
महिलाओ के कपडे पहन कर जाता हैं ऑफिस 
यह व्यक्ति जिसका नाम D-Jiang हैं। जिसके फोटोज इस समय सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रही हैं। इस आदमी को महिलाओं जैसे कपड़े पहनने में मजा आता है और वह हर दिन मेकअप करने में दो घंटे बिताता है जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा कि वह पुरुष है या महिला। उनका दावा है कि उन्हें इसकी परवाह नहीं है कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं क्योंकि वह अपने दिखने के तरीके और अपने कपड़े पहनने के तरीके से खुश हैं। वह अक्सर ऐसे कपड़े खरीदता है, उन्हें अपनी अलमारी में रखता है और घर से बाहर निकलते समय केवल उन्हें ही पहनता है।
पत्नी को भी नहीं हैं कोई दिक्कत 
आदमी का दावा है कि उसने अपने लाइफ में बहुत कष्ट सहा है। उसने अपने कई प्रियजनों को खो दिया, साथ ही उस बिल्ली को भी खो दिया जो उसके पास दस साल से थी। उन्होंने तर्क दिया कि चूंकि जीवन बहुत छोटा है, इसलिए व्यक्ति को अपनी जो भी इच्छाएं हों, उस पर अमल करना चाहिए। शादी होने के बाद भी, वह अभी भी एक सूची बनाता है, शेड्यूल करता है कि इसे कब पहनना है, और ऐसी स्थितियों में लड़कियों वाले आकर्षक कपड़े और मेकअप खरीदता है। इस तरह वह उन मुद्दों से भी वाकिफ हैं जिनका महिलाओं को रोजाना सामना करना पड़ता है। यहां तक ​​कि उनकी पत्नी को भी उनके इस शौक से कोई परेशानी नहीं है।
Advertisement
Author Image

Nikita MIshra

View all posts

Advertisement
×