-50 डिग्री में शख्स अकेले करेगा 'बर्फ के रेगिस्तान' को ट्रेवल, स्लेज पर ले जाएंगे 165 किलो सामान, जानिए पूरी डिटेल्स
दुनिया में अपना नाम बनाने के लिए इंसान कुछ भी करने को तैयार रहता है। सैम कॉक्स (Sam Cox) नाम का एक व्यक्ति है जो दुनिया को यह दिखाने के लिए तैयार है कि वह कौन है? इस आदमी ने लगभग असंभव लगने वाले काम को पूरा करने का वादा किया है। दुनिया का सबसे ठंडा इलाका वह अकेले ही पार कर जाएगा। जो की अंटार्कटिका का बर्फीला रेगिस्तान (Solo expedition across Antarctica) है। यह बहुत कठिन यात्रा होने वाली है।
करीब 2000 किलोमीटर करेंगे ट्रेवल
एक रिपोर्ट के अनुसार, 34 साल के सैम अगले महीने पूरे अंटार्कटिका में अकेले यात्रा करेंगे। ये समय नवंबर का होगा जब वो बिना किसी बाहरी स्रोतों की सहायता के ट्रेवल (Man to cross Antarctica Solo) करेंगे। उनकी यात्रा करीब 2000 किलोमीटर की होगी। यदि सैम सफलतापूर्वक यात्रा पूरी कर लेता है, तो वह लू रुड, डगलस मावसन और अर्नेस्ट शेकलटन जैसे लोगों के साथ अंटार्कटिक पार करने वालों के नाम के साथ अपना नाम इतिहास में शामिल करवा लेंगे। हालाँकि, यह यात्रा बहुत चुनौतीपूर्ण होने वाली है। -50 डिग्री सेल्सियस के तापमान में उन्हें ये यात्रा करनी होगी।
किस तरह करेंगे सैम ट्रेवल?
View this post on Instagram
वह बिल्कुल अकेला रहेगा। वे केवल वही वस्तुएँ साथ लाएँगे जिन्हें वे खुद ले जा सकते हैं, बाकी इसके अलावा उनके साथ कुछ नहीं होगा। अंटार्कटिका के बर्कनर द्वीप से वह अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे। उसके बाद, वे दक्षिणी ध्रुव की ओर ट्रैवेलिंग करतेहुए निकल पड़ेंगे। इसके बाद वे अंटार्कटिका के अलग छोर पर स्थित रेडी ग्लेशियर की यात्रा करेंगे। सैम ने दावा किया कि वह अपनी सैन्य सेवा की वजह से शारीरिक रूप से फिट हैं। वह काफी समय से अपनी यात्रा की तैयारी भी कर रहे हैं।
स्लेज पर ले जाएंगे 165 किलो सामान
सैम जब तक बर्फ में रह सकता है तब तक रहने के लिए वह रोजाना 7600 कैलोरी भोजन खाने की प्लानिंग बना रहा है। वे 165 किलोग्राम सामान के साथ यात्रा करेंगे जिसे वे स्लेज पर ले जाएंगे, जो स्लेज वाहन हैं वो बर्फ में घूमने के लिए उपयोगी होते हैं। इसमें से 127 किलोग्राम भोजन और ईंधन है जिसका उपयोग बर्फ पिघलाकर पीने और खाना पकाने के लिए पानी बनाने में किया जा सकता है। सैम ने दावा किया कि अकेले यात्रा करना उनके लिए पूरी यात्रा का सबसे कठिन पहलू होगा। वह इस दौरान किसी से बातचीत नहीं कर पाएंगे। हालाँकि वह मानसिक रूप से अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है और खुद को रेडी क्र रहें है लेकिन शारीरिक रूप से वह बिल्कुल फिट है।