मैनचेस्टर सिटी और स्पर्स जीते
NULL
12:58 PM Jan 04, 2018 IST | Desk Team
लंदन: रहीम स्टर्लिंग ने प्रीमियर लीग सत्र का सबसे तेज गोल दागा जिससे मैनचेस्टर सिटी ने वाटफोर्ड के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज की।एक अन्य मैच में फर्नोंडो लोरेंटे ने अपने पूर्व क्लब स्वानसिया के खिलाफ गोल दागकर टोटेनहैम स्पर्स को 2-0 से जीत दिलाई। स्टर्लिंग ने सिर्फ 38 सेकेंड में गोल दागा जिसके बाद क्रिस्टयन कबासेले ने पहले हाफ में आत्मघाती गोल करके सिटी को 2-0 से आगे किया।
सर्जियो एगुएरो ने सिटी की ओर से तीसरा गोल दागा। वाटफार्ड की ओर से एकमात्र 82वें मिनट में आंद्रे ग्रे ने किया। सिटी का लगातार 18 जीत का क्रम पिछले मैच में क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ गोल रहित ड्रा के साथ थम गया था। दूसरी तरफ टोटेनहैम की जीत में लोरेंटो (12वें मिनट) के अलावा डेले अली (89वें मिनट) ने गोल दागा।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।
Advertisement
Advertisement