Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

26 साल बाद वापसी करेंगी मंदाकिनी, अंडरवर्ल्ड से खास कनेक्शन की वजह से खत्म हुआ था करियर

ऐक्ट्रेस मंदाकिनी ने 26 साल पहले ऐक्टिंग छोड़ दी थी। मंदाकिनी को आज भी उनकी पहली फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में शानदार अभिनय के लिए याद किया जाता है। वह अपनी पहली फिल्म से रातों रात स्टार बन गई थी लेकिन अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ नाम जुड़ने के बाद उनका करियर उतनी ही जल्दी खत्म भी हो गया था।एक बार फिर मंदाकिनी वापसी करने जा रही है साथ ही उनका बेटा भी डेब्यू कर रहा है।

12:10 PM Apr 19, 2022 IST | Desk Team

ऐक्ट्रेस मंदाकिनी ने 26 साल पहले ऐक्टिंग छोड़ दी थी। मंदाकिनी को आज भी उनकी पहली फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में शानदार अभिनय के लिए याद किया जाता है। वह अपनी पहली फिल्म से रातों रात स्टार बन गई थी लेकिन अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ नाम जुड़ने के बाद उनका करियर उतनी ही जल्दी खत्म भी हो गया था।एक बार फिर मंदाकिनी वापसी करने जा रही है साथ ही उनका बेटा भी डेब्यू कर रहा है।

बॉलिवुड में कुछ कलाकारों की एंट्री तो बहुत धमाकेदार होती है लेकिन वह ज्यादा
दिनों तक फिल्म इंडस्ट्री में टिक नहीं पाते हैं। ऐसी ही एक अदाकारा मंदाकिनी हैं।
मंदाकिनी ने राज कपूर की सुपरहिट फिल्म
राम तेरी गंगा मैलीसे 1985 में शानदार डेब्यू किया था।

Advertisement

फिल्म तो सुपरहिट हुई लेकिन इसके साथ ही मंदाकिनी करोड़ों दिलों की मल्लिका बन
गई। लेकिन जितनी जल्दी उनका करियर ऊंचाई पर जा पहुंचा था उतनी ही जल्दी उनका करियर
खत्म भी हो गया। खबर है कि अब इतने सालों बाद एक बार फिर मंदाकिनी बॉलीवुड में
वापसी करने जा रही है।

मंदाकिनी अब एक म्यूजिक वीडियो से अपना कमबैक करने जा रही हैं। इस म्यूजिक वीडियो
में मंदाकिनी के बेटे रब्बील ठाकुर अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस वीडियो को
साजन अग्रवाल डायरेक्ट करेंगे। वीडियो का टाइटल
मां ओर मांहै।

डायरेक्टर साजन अग्रवाल ने एक इंटरव्यू में बताया किमंदाकिनी भी उनके होम टॉउन मेरठ की रहने वाली हैं। इस म्यूजिक वीडियो से
एक्ट्रेस के बेटे अपना डेब्यू करने जा रहे है। गाना भी एक मां के बारे में है और
इसका टाइटल
मां ओ मांहै। मंदाकिनी को डायरेक्ट
करना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।
इस गाने के बोल भी साजन
के ही लिखें है और संगीत बबली हक और मीरा ने दिया है। जिसे ऋषभ गिरी द्वारा गाया जाएगा।

मंदाकिनी ने 26 साल बाद अपने कमबैक को लेकर एक इटरव्यू में बताया कि वो इसे
लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह साजन अग्रवाल को कई
साल से जानती हैं और अब जाकर दोनों साथ काम कर रहे हैं। मंदाकिनी ने कहा कि
मां ओ मांबहुत ही खूबसूरत गाना है और इसे सुनते ही
उन्हें प्यार हो गया था। मंदाकिनी ने बताया कि गाने की शूटिंग इस महीने यानी अप्रैल
के अंत में शुरू होगी।

बता दें कि मंदाकिनी का असली नाम यास्मीन जोसेफ था। लेकिन राज कपूर ने उनका
नाम बदलकर मंदाकिनी रख दिया।
राम तेरी गंगा मैलीमें राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर, मंदाकिनी के हीरो थे।
फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी और इसने मंदाकिनी को रातोंरात स्टार बना दिया।

हालांकि उसी 90 के दशक में एक्ट्रेस का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के
साथ भी जुड़ा। दुबई में दोनों एक साथ भी नजर आए थे। उस समय ये चर्चा थी कि दाऊद और
मंदाकिनी एक-दूसरे पर फिदा थे। लेकिन बाद में अभिनेत्री ने दाऊद के साथ किसी भी रिश्ते
से इनकार कर दिया था।

Advertisement
Next Article