W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मेनका गांधी निहायत ही घटिया महिला है- भाजपा विधायक विश्नोई

भोपाल (मनीष शर्मा) मेनका गांधी को लेकर पूरे देश में पशु चिकित्सक नाराज दिख रहे हैं, मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री ने ऐसा बयान दिया कि पूरी पार्टी बैकफुट पर आ गई।

02:39 PM Jun 26, 2021 IST | Ujjwal Jain

भोपाल (मनीष शर्मा) मेनका गांधी को लेकर पूरे देश में पशु चिकित्सक नाराज दिख रहे हैं, मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री ने ऐसा बयान दिया कि पूरी पार्टी बैकफुट पर आ गई।

मेनका गांधी निहायत ही घटिया महिला है  भाजपा विधायक विश्नोई
Advertisement
भोपाल (मनीष शर्मा) मेनका गांधी को लेकर पूरे देश में पशु चिकित्सक नाराज दिख रहे हैं, मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री ने ऐसा बयान दिया कि पूरी पार्टी बैकफुट पर आ गई।
Advertisement
भाजपा नेत्री और सांसद मेनका गांधी निहायत ही घटिया महिला है। मैं बहुत ही शर्मिंदा हूँ कि वे मेरी पार्टी की सांसद  है। यह कहना है मध्यप्रदेश के पूर्व पशु पालन व स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई का। पूर्व मंत्री ने ट्वीट कर भाजपा सांसद पर निशाना साधा है। पूर्व मंत्री ने अपने ट्वीट पर लिखा है कि बीते दिन जिस तरह से भाजपा सांसद मेनका गांधी ने पशुचिकित्सक डॉ विकाश शर्मा को अपशब्द कहे वह बहुत ही निंदनीय है।
Advertisement

उंन्होने कहा है कि भाजपा सांसद मेनका गांधी के शब्दों से न ही नाना जी देशमुख विश्विद्यालय घटिया सिद्ध होता है और न ही जबलपुर परन्तु एक डॉक्टर के साथ हुए इस तरह के व्यवहार से यह जरूर सिद्ध हो गया है कि मेनका गांधी निहायत ही घटिया महिला है। अजय विश्नोई ने अपने ट्वीट पर लिखा है कि मैं शर्मिंदा हूँ कि ये मेरी पार्टी की सांसद(नेता नही)है।
Advertisement
गौरतलब है कि विगत दिवस आगरा में भाजपा सांसद मेनका गांधी ने एक श्वान के ईलाज को लेकर न सिर्फ़ डॉ विकाश शर्मा से अभद्रता की थी बल्कि जबलपुर के वैटनरी कालेज को भी घटिया बताया था। जिसके बाद से प्रदेश भर के पशुचिकित्साको ने भाजपा सांसद के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×