Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मैनकाइंड फार्मा ने अपने प्रीमियम कंडोम एपीक थिंक्स के लिए अभिनेत्री राधिका आप्टे को बनाया ब्रांड एंबेसडर

08:54 PM May 22, 2024 IST | Shubham Kumar

नई दिल्ली, (पंजाब केसरी) : मैनकाइंड फार्मा ने नंबर वन कंडोम ब्रांड, एपिक थिंक्स कंडोम के लिए राधिका आप्टे को अपना आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर बनाया है। बुधवार को ब्रांड ने राधिका आप्टे के साथ नवीनतम अभियान का अनावरण किया है जो महिला आनंद के महत्व और अपने लिए सही कंडोम चुनने के बारे में है। परंपरागत रूप से, कंडोम का चुनाव पुरुषों का विशेषाधिकार रहा है, जिससे यह महिलाओं के बीच एक संवेदनशील और अक्सर टाला जाने वाला विषय बन गया है।

Advertisement

इस विषय पर चर्चा करते समय कई महिलाओं को असुविधा महसूस होती है, जो आज भी एक चुनौती बनी हुई है। इस अवसर पर मैनकाइंड फार्मा के प्रबंध निदेशक और उपाध्यक्ष राजीव जुनेजा ने कहा कि प्रजनन जुड़े इस अहम मुद्दों को लेकर आज भी बातें करने में लोग सहज नहीं हैं। इसे सहजता प्रदान करने के उद्देश्य से नई पहल की गई है। ब्रांड का लक्ष्य इस अभियान के माध्यम से मानसिकता में आमूल-चूल बदलाव लाना है। यह महिलाओं को अपनी पसंद का कंडोम तय करने के लिए आगे आने का अधिकार देता है।

यह नया ब्रांड आनंद, सुरक्षा और आराम का मिला-जुला रूप है। यह निर्णय किसी एक पर नहीं छोड़ा जाना चाहिए बल्कि दोनों भागीदारों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाना चाहिए। महिलाओं को अपने लिए सही कंडोम चुनने में कभी संकोच नहीं करना चाहिए क्योंकि गुणवत्ता से समझौता होने पर परिणाम केवल उन्हें ही भुगतना पड़ता है।

बेहद पतला और हनिरहित रसायनों से युक्त नया एपिक थिनएक्स संक्रमण से रखता है मुक्त

राजीव जुनेजा ने बताया कि स्त्री और पुरूषों को जोड़े रखने के लिए और उनके संबंधो को मजबूती प्रदान करने के लिए शारीरिक संबंध आवश्यक है। लेकिन यदि गलत उत्पादों के कारण यौन बीमारियां हो जाय तो आनंद में बाधा तो पहुंचती ही है साथ ही खतरनाक संक्रमण से भी जूझना पड़ जाता है। ऐसे में ब्रांड का नया एपिक थिनएक्स कंडोम ना केवल बेहद पतला होने के कारण आनंद के पलों को बढ़ा देता है, बल्कि हानिकारक रसायनों से मुक्त होने के कारण किसी यौन संक्रमण से पीड़ित होने का खतरा भी नहीं होता है। यह केवल 0.03 मिमी पतला है, जो प्राकृतिक अनुभव प्रदान करता है। साथ ही इसके पैक को खोलना भी बहुत आसान है।

जुनेजा ने बताया कि उनका लक्ष्य अपने ग्राहकों को सही कंडोम चुनने के महत्व के बारे में शिक्षित करना है, क्योंकि यौन अंतरंगता में भागीदारों के बीच गहरा संबंध शामिल होता है। ऐसे में सुरक्षा के बारे में जानकारी पूर्ण विकल्प किसी और पर नहीं छोड़ा जाना चाहिए। हमें अपने विज्ञापन बोर्ड में राधिका आप्टे को शामिल करके खुशी हो रही है, क्योंकि राधिका ब्रांड के लिए पूरी तरह उपयुक्त हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article