Mangalsutra Bracelet Designs: मॉडर्न ब्राइड्स के लिए परफेक्ट हैं ये ब्रेसलेट मंगलसूत्र डिजाइन, देखें डिजाइंस
Mangalsutra Bracelet Designs: फैशन की दुनिया में हर दिन तरह-तरह के ट्रेंड्स आते रहते हैं। आजकल Mangalsutra ब्रेसलेट का ट्रेंड काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बहुत सी महिलाएं पुराने चेन वाले मंगलसूत्र बदल कर मंगलसूत्र ब्रेसलेट खरीद रही हैं। आज हम आपको लिए लाए हैं मंगलसूत्र ब्रेसलेट के कुछ ट्रेंडिंग डिजाइंस जिसे आप भी पहन कर अपने सुहाग की निशानी को हाथों में फ्लॉन्ट कर सकते हैं।
Mangalsutra Bracelet Designs: मॉडर्न ब्राइड्स के लिए परफेक्ट हैं ये ब्रेसलेट मंगलसूत्र डिजाइन
1.Infinity Mangalsutra Bracelet

आजकल इस तरह के इंफिनिटी वाले ब्रेसलेट काफी ज्यादा चलन में हैं। इसके साथ इविल आई साइन भी लगा हुआ है जो इसे काफी क्लासी लुक देने का काम कर रहा है। ये आपको काफी एलिगेंट लुक देंगे।
2. Simple Mangalsutra Bracelet

अगर आपको ज्यादा स्टोन नहीं पसंद हैं तो आपके लिए इस तरह के मंगलसूत्र ब्रेसलेट परफेक्ट हो सकते हैं। इसे आप फॉर्मल वियर के साथ भी पहन सकती हैं। ये दिखने में बेहद डिसेंट होते हैं जिस वजह से ये वेस्टर्न वियर के साथ भी पहने जा सकते हैं।
3. Gold Plated Mangalsutra Bracelet

आप इस तरह के खूबसूरत गोल्ड प्लेटेड फ्लोरल Mangalsutra ब्रेसलेट को पहनकर अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। इस तरह के मंगलसूत्र ब्रेसलेट डिजाइंस आपको नजदीकी बाजार में मिल जाएंगे या आप इन्हें ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।
4. Floral Mangalsutra Bracelet

अगर आप भी फैशन की दुनिया में यूनिक और डिफरेंट लुक क्रिएट करना चाहती है और लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करना चाहती है, तो आप इस खूबसूरत फ्लोरल पैटर्न हैंड मंगलसूत्र ब्रेसलेट को ट्राई कर सकती हैं।
5. Diamond Studded Mangalsutra Bracelet

डायमंड से सजे इस ब्रेसलेट में ब्लैक बीड्स के साथ छोटे-छोटे डायमंड्स जड़े होते हैं। यह ब्रेसलेट बेहद एलिगेंट होता है और पार्टी या फॉर्मल लुक के लिए परफेक्ट है।

Join Channel