Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आम ही नहीं इसकी गुठलियों से बना ये पेस्ट भी देगा गजब का निखार, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका

गर्मी शुरू होते ही आम का इंतजार हर कोई करता है। इसका इस्तेमाल ड्रिंक्स से लेकर सब्जी, मिठाई और न जाने कितनी चीजों में किया जाता है।

06:20 PM May 05, 2022 IST | Desk Team

गर्मी शुरू होते ही आम का इंतजार हर कोई करता है। इसका इस्तेमाल ड्रिंक्स से लेकर सब्जी, मिठाई और न जाने कितनी चीजों में किया जाता है।

गर्मी शुरू होते ही आम का इंतजार हर कोई करता है। इसका इस्तेमाल ड्रिंक्स से लेकर सब्जी, मिठाई और न जाने कितनी चीजों में किया जाता है। इसके अलावा आम को फेस ब्यूटी के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। आम को लोग बड़े शौक से खाते हैं और जल्दी से इसकी गुठली को कूड़े में फेंक देते हैं। वैसे आम की गुठली सेहत के साथ ही स्किन केयर के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। इसके लिए सबसे पहले आपको आम की गुठलियों से मैंगो बटर तैयार करना होगा। यह आपको कई तरह की स्किन संबंधी बिमारियों से दूर करेगा साथ ही त्वचा को जवां बनाये रखने में मदद करेगा। 
Advertisement
आपकी जानकारी के लिए बता दें, मैंगो बटर केवल आम की गुठलियों से तैयार किया जाता है। ये बटर स्किन को निखारने के साथ टैनिंग और झुर्रियों का सफाया करने में मदद करता है। दरअसल, आम की गुठलियां कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें मौजूद, विटामिन ई,सी जिंक, कैल्शियम, प्रोटीन और पोटैशियम सेहत के साथ स्किन को कई फायदे पहुंचता है। 
 
 मैंगो बटर लगाने के बेनिफिट्स…
– टैनिंग से बचाये
– सनबर्न से रखे दूर 
– स्किन की नमी को रखता है बरकरार 
– लू का असर नहीं होने देता 
–  दिलाए स्ट्रेच मार्क से छुटकारा 
– फाइन लाइंस और रिंकल्स की करे रोकथाम 
दाग-धब्बों के लिए बेहतर 
मैंगो बटर में पाए जाने वाले गुण स्किन को जवां बनाने के साथ दाग-धब्बों की परेशानी से भी मुक्ति दिलाते हैं। इसके अलावा प्रदूषण, ड्राई स्किन या फिर मेनोपॉज के दौरान होने वाली परेशानियों को दूर करने में मैंगो बटर बहुत लाभदायक होता है।
त्वचा को दे भरपूर पोषण
मैंगो बटर स्किन के लिए एक सबसे अच्छा फूड माना जाता है। इस बटर के इस्तेमाल से त्वचा में नमी बनी रहती है। नहाने के बाद आप चाहें तो मैंगो बटर को आप अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। 
 
Advertisement
Next Article