Mango Strawberry Smoothie Recipe: गर्मियों की तपिश को कहें अलविदा, घर पर इस आसान विधि से बनाएं Tasty और Healthy Mango Strawberry Smoothie
10:50 AM May 09, 2026 IST | Kajal Yadav
Mango Strawberry Smoothie Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही लोग ठंडी-ठंडी चीज़ों का सेवन करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस मौसम में आम और स्ट्रॉबेरी से सॉफ्ट और टेस्टी स्मूदी बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप कुछ ही समय में घर पर बना सकते हैं। इसका सेवन गर्मी में करने से शरीर ठंडा होने के साथ-साथ हेल्दी भी रहता है।
Advertisement
इस मौसम में चिलचिलाती धूप और उमस परेशान करने लगती है। मैंगो स्ट्रॉबेरी एक ऐसी स्मूदी है, जिसके सेवन से हमें जल्दी भूख भी नहीं लगती है। जिससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है। आइए जानते हैं, इसे बनाने की आसान रेसिपी क्या है और इसके लिए किन-किन चीज़ों की जरूरत होती है।
Advertisement
आम और स्ट्रॉबेरी की स्मूदी बनाने की रेसिपी
सामग्री
- पका हुआ आम
- ताज़ी या जमी हुई स्ट्रॉबेरी
- ठंडा दूध या दही
- शहद या चीनी
- बर्फ के टुकड़े
आम और स्ट्रॉबेरी की स्मूदी बनाने की विधि
- आम और स्ट्रॉबेरी की स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले पके आम को छीलकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद स्ट्रॉबेरी को अच्छी तरह धोकर इसे भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब एक मिक्सर जार में आम, स्ट्रॉबेरी, दूध या दही और अपने अनुसार शहद डालकर मिलाएं।
- इसके बाद इसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डालकर ब्लेंड करें, ध्यान रहे कि ये स्मूदी पूरी तरह से चिकना और क्रीमी हो जाए।
- अब एक कांच का गिलास लेकर उसमें तैयार किया हुआ स्मूदी डालकर ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालें और सर्व करें।
- इस स्मूदी को आप गर्मियों में किसी स्पेशल मौके के लिए भी बना सकते हैं।
Advertisement
Advertisement

Join Channel