Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मणिकांत सिंह सिसोदिया को राष्ट्रीय किसान कांग्रेस का सह संयोजक बनाया गया

कांग्रेस की सरकार आने के बाद छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के किसानों को ऋण माफी के साथ खाद्यान्न का भी सब्सिडी बढ़ाया गया।

07:23 PM Feb 20, 2019 IST | Desk Team

कांग्रेस की सरकार आने के बाद छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के किसानों को ऋण माफी के साथ खाद्यान्न का भी सब्सिडी बढ़ाया गया।

पटना : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राहुल गांधी की अनुमति से बाढ़ निवासी मणिकान्त सिंह सिसौदिया को राष्ट्रीय किसान कांग्रेस का सह-संयोजक बनाया गया है। मणिकान्त सिंह सिसौदिया बाढ़ निवासी, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव नित्यानन्द सिंह के पुत्र हैं। मणिकान्त सिसौदिया को राष्ट्रीय किसान कांग्रेस का सह-संयोजक बनाये जाने पर प्रदेश कांग्रेस में खुशी की लहर आ गया। वहीं जहां केन्द्र सरकार अन्नदाता किसानों को केवल जुमला ही समझाता था कहीं भी उन्होंने वादा पूरा नहीं किया।

मगर तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार आने के बाद छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के किसानों को ऋण माफी के साथ खाद्यान्न का भी सब्सिडी बढ़ाया गया।

आज तीनों राज्यों में किसान अपने मेहनत और लगन से अनाज उपजा रहा है उन्हें सरकार सब्सिडी दे रही है। पहले जहां किसान अपने फसल को औने-पौने दामों में बिक्री करते थे अब खुशहाली की ओर जा रहे हैं। किसान को ऋण के साथ उत्पादन से भी ज्यादा मूल्य मिल रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. विनोद शर्मा, जया मिश्रा, प्रो. वीणा कर्ण, शशिकान्त तिवारी, मनोज शर्मा, वैद्यनाथ शर्मा, अखिलेश पासवान, राकेश सिंहा, विनय कुमार देव, नागेन्द्र कुमार सिंह ने स्वागत किया है।

Advertisement
Advertisement
Next Article