For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Priyanka Chopra को मिस वर्ल्ड बनाने के लिए हुई थी हेरा-फेरी! Miss Barbados ने किया दावा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब सुर्खियों में है। बता दें कि एक्ट्रेस 3 साल बाद भारत वापस आई है। लेकिन इन सबके बीच एक और वजह से प्रियंका खबरों में बनी हुई है। दरअसल में मिस वर्ल्ड की पूर्व कंटेस्टेंट रही लीलानी मैकोने ने प्रियंका को सोशल मीडिया कई सवाल उठाए है। लीलानी एक्ट्रेस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए है।

11:12 AM Nov 04, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब सुर्खियों में है। बता दें कि एक्ट्रेस 3 साल बाद भारत वापस आई है। लेकिन इन सबके बीच एक और वजह से प्रियंका खबरों में बनी हुई है। दरअसल में मिस वर्ल्ड की पूर्व कंटेस्टेंट रही लीलानी मैकोने ने प्रियंका को सोशल मीडिया कई सवाल उठाए है। लीलानी एक्ट्रेस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए है।

priyanka chopra को मिस वर्ल्ड बनाने के लिए हुई थी हेरा फेरी   miss barbados ने किया दावा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब सुर्खियों में है। बता दें कि एक्ट्रेस 3 साल बाद भारत वापस आई है। इस दौरान प्रियंका मुंबई में घूमती नजर आ रही हैं। फैंस को देसी गर्ल का अंदाज खूब भा रहा है। एक्ट्रेस भी सोशल मीडिया पर खुद से जुड़ी सभी अपडेट्स अपने फैंस संग शेयर कर रही हैं। लेकिन इन सबके बीच एक और वजह से प्रियंका खबरों में बनी हुई है। दरअसल में मिस वर्ल्ड की पूर्व कंटेस्टेंट रही लीलानी मैकोने ने प्रियंका को लेकर सोशल मीडिया कई सवाल उठाए है। लीलानी ने एक्ट्रेस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए है।
Advertisement
प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड रह चुकी है। जिसके बाद एक्ट्रेस ने साल 2002 से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की है। एक्ट्रेस इन दिनों अपने मुंबई वीजिट के साथ ही कुछ और वजहों से भी चर्चा में हैं। बता दें कि मिस बार्बाडोस रही लीलानी मौकोन ने प्रियंका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि  उस वक्त मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हेरा-फेरी हुई थी।
Advertisement
बता दें कि लीलानी मैकोन ने भी साल 2000 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लिया था। अब वो यू-ट्यूबर बन चुकी हैं। लीलानी ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस पर आरोप लगाया है। लीलानी ने वीडियो में कहा कि “मैं भी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में इस चीज से गुजर चुकी हूं। मैं मिस बार्बाडोस थी और मैंने मिस वर्ल्ड में हिस्सा लिया था। जिस साल मैंने प्रतियोगिता में कदम रखा था, उस साल कोई और नहीं बल्कि मिस इंडिया ने जीत हासिल की थी।”
लीलानी ने आगे वीडियो में कहा कि, उस साल कॉम्पिटीशन की स्पॉन्सरशिप इंडियन केबल स्टेशन के पास थी। मैं आस उस वक्त के पक्षपात को याद करती हूं। कॉम्पिटीशन में प्रियंका चोपड़ा ने एक ड्रेस पहनकर स्विमसूट राउंड पास कर लिया था। उन्हें स्किनटोन क्रीम इस्तेमाल करने की भी अनुमति थी, जिससे वह अपनी स्किन टोन को समान दिखा सकें। वह कोई ब्लीचिंग क्रीम नहीं थी। लेकिन उस क्रीम ने काम नहीं किया था, जिससे प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ड्रेस बिना उतारे ही राउंड पास कर लिया।”
इसके साथ ही लीलानी ने प्रियंका के बर्ताव को लेकर भी बहुत कुछ कहा है। वीडियो में उन्होंने कहा कि प्रियंका को कोई पसंद नहीं करता था और न ही वह किसी से अच्छे से पेश आती थीं। उनका बीच फोटोशूट जीत से पहले ही हो गया था, जबकि बाकियों का फोटोशूट एक रेतीले गड्ढे में हुआ था।”
फिलहाल प्रियंका चोपड़ा ने इसपर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। एक्ट्रेस मुंबई में अपने काम में काफी व्यस्त है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×