Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मणिपुर में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प, 1 पुलिसकर्मी समेत 6 घायल

मणिपुर में मेगा फूड पार्क के लिए भूमि सर्वेक्षण के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। घटना में एक पुलिसकर्मी सहित 6 लोग घायल हुए हैं।

02:22 PM Apr 09, 2022 IST | Desk Team

मणिपुर में मेगा फूड पार्क के लिए भूमि सर्वेक्षण के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। घटना में एक पुलिसकर्मी सहित 6 लोग घायल हुए हैं।

मणिपुर में मेगा फूड पार्क के लिए भूमि सर्वेक्षण के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। घटना में एक पुलिसकर्मी सहित 6 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले दागने से स्थानीय लोग घायल हुए हैं। 
Advertisement
काकचिंग जिले के सोरा में इंफाल-मोरेह राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे शुक्रवार को यह झड़प हुई। घटना उस वक़्त हुई जब सर्वेक्षण विभाग के अधिकारी स्थानीय पुलिस कर्मियों के साथ एक मेगा फूड पार्क परियोजना के निर्माण के लिए भूमि सर्वेक्षण करने आए थे। 

कर्नाटक : शोभायात्रा के दौरान भीड़ पर हुआ पथराव, पुलिस ने तीन दिन के लिए लागू की निशेषधाज्ञा

काकचिंग जिले के सोरा और तेंगनौपाल जिले के कोइजम मरिंग गांव के कुछ स्थानीय लोगों द्वारा अधिकारियों द्वारा किए गए भूमि सीमांकन का विरोध करने के बाद झड़प हुई। स्थानीय लोगों ने यह दावा किया कि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आपसी सहमति पर पहुंचने के बाद प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जाए। हालांकि, अधिकारियों ने सुझाव को नजरअंदाज कर दिया, जिससे झड़प हुई।  
Advertisement
Next Article