Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

'भैया' विवाद पर कांग्रेस नेता ने अपनी ही पार्टी को घेरा, अमेरिका के 'ब्लैक' मामले की तरह बताया मुद्दा

पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने ‘भैया’ मुद्दे पर अपनी ही पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि यह विवाद अमेरिका में ‘ब्लैक’ मुद्दे की तरह है।

11:28 AM Feb 18, 2022 IST | Desk Team

पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने ‘भैया’ मुद्दे पर अपनी ही पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि यह विवाद अमेरिका में ‘ब्लैक’ मुद्दे की तरह है।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के “भैया” वाले बयान पर सियासत जारी है। जहां विपक्ष इस मुद्दे पर कांग्रेस पर हमलवार है वहीं पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि यह विवाद अमेरिका में ‘ब्लैक’ मुद्दे की तरह है। 
Advertisement
मनीष तिवारी ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में कहा, “डी-हॉर्स पॉलिटिक्स-भैया विवाद अमेरिका के ‘ब्लैक’ मुद्दे की तरह है। यह हरित क्रांति की शुरूआत में वापस आने वाले प्रवासियों के खिलाफ एक दुर्भाग्यपूर्ण प्रणालीगत और संस्थागत सामाजिक पूर्वाग्रह को दशार्ता है।” 


उन्होंने कहा, “इस तरह की सोच का पंजाब के धर्मनिरपेक्ष लोकाचार में कोई स्थान नहीं होना चाहिए।” विवाद तब शुरू हुआ जब प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में पंजाब के मुख्यमंत्री ने इसे लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा ‘भैयाओं को आप पर शासन करने की अनुमति न दें,’ लेकिन बाद में उन्होंने स्पष्ट किया और दावा किया कि उनके बयान को विपक्षी दलों और मीडिया ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। 

चन्नी ने एक वीडियो बयान में कहा कि मेरा बयान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, (और आप नेताओं) दुर्गेश पाठक और संजय सिंह के खिलाफ था जो बाहर से आए और अशांति पैदा कर रहे हैं। मेरा बयान बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के आम लोगों के लिए नहीं है जो पंजाब काम के लिए आते हैं। 
पंजाब के निर्माण में उनका योगदान बहुत बड़ा है और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। चन्नी ने कहा कि हम सभी प्रवासी लोग हैं और पंजाब की जमीन पर हमारा समान अधिकार है। बड़ी संख्या में पंजाबी लोग अन्य राज्यों और अन्य देशों में भी काम कर रहे हैं।
Advertisement
Next Article