मान सरकार ने शुल्क वृद्धि को लेकर 720 प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ दिये जांच के आदेश
पंजाब में आप नीत सरकार ने सरकारी आदेशों के बावजूद कथित तौर पर शुल्क बढ़ाने पर 720 निजी स्कूलों के खिलाफ रविवार को जांच के आदेश दिये।
12:25 AM Apr 25, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
पंजाब में आप नीत सरकार ने सरकारी आदेशों के बावजूद कथित तौर पर शुल्क बढ़ाने पर 720 निजी स्कूलों के खिलाफ रविवार को जांच के आदेश दिये।
Advertisement
स्कूलों के खिलाफ जांच के दिये आदेश
Advertisement
इन स्कूलों में पढ़ने वाले कुछ बच्चों के माता-पिता ने सरकार से शिकायत की थी, जिसके बाद आदेश दिया गया।
Advertisement
शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अपने ट्विटर हैंडल पर स्कूलों के खिलाफ जांच के आदेश दिये। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘720 निजी स्कूलों के खिलाफ जांच के आदेश दिये गये हैं, जिनके खिलाफ अभिभावकों ने शिकायत दर्ज कराई थी। दोषी पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’
पिछले महीने CM मान ने राज्य के सभी निजी स्कूलों को शुल्क नहीं बढ़ाने का दिया था निर्देश
पिछले महीने मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के सभी निजी स्कूलों को निर्देश दिया था कि शुल्क नहीं बढ़ाया जाए और बच्चों को कुछ चुनिंदा दुकानों से किताबें, यूनिफॉर्म या स्टेशनरी का अन्य सामान खरीदने के लिए दबाव नहीं डाला जाए।
आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कांग ने रविवार को यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भगवंत मान नीत सरकार राज्य में गुणवत्ता परक और किफायती बुनियादी शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Join Channel