Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मान ने की 'माफिया विरोधी युग' की शुरुआत..., पंजाब में हार के बाद सिद्धू बना रहे मास्टर प्लान?

कांग्रेस को इस साल पंजाब चुनाव में एक शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा, इस बार विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था।

02:11 PM Mar 17, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस को इस साल पंजाब चुनाव में एक शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा, इस बार विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था।

कांग्रेस को इस साल पंजाब चुनाव में एक शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा, इस बार विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था। जिसमें आप ने बाजी मार ली और कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद सोनिया गांधी ने पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे की मांग की। बता दें कि अन्य चार राज्यों के अध्यक्षों को भी इस्तीफा देने के लिए कहा गया था, जो सिद्धू ने कल सोनिया गांधी को भेजा था। 
Advertisement
नवजोत सिंह सिद्धू ने की भगवंत मान की प्रशंसा 
वहीं आज नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने पर आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान का स्वागत करते हुए ट्वीट किया। सिद्धू ने ‘पंजाब में एक नए माफिया विरोधी युग’ के लिए मान की सराहना की और ट्वीट करते हुए लिखा कि “सबसे खुश आदमी वह है जिससे कोई उम्मीद नहीं करता… भगवंत मान ने पंजाब में उम्मीदों के पहाड़ के साथ एक नए माफिया विरोधी युग की शुरुआत की… आशा है कि वह उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और पंजाब को जन-समर्थक नीतियों के साथ पुनरुद्धार पथ पर वापस लाएंगे…।” 
भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में लौटेगी समृद्धि 
बताते चलें कि आप ने कांग्रेस पर प्रचंड जीत दर्ज की है, उन्होंने 117 में से 92 सीटों का दावा किया और उनके उम्मीदवार ने अमृतसर (पूर्व) में सिद्धू को हराया। आप उम्मीदवारों ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को भी दोनों सीटों पर हराया। मान ने बुधवार को महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में एक भव्य समारोह में शपथ ली। 48 वर्षीय मान ने संगरूर जिले के धुरी से कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी को हराया, वह यहां से लोकसभा सांसद थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल ने मान को बधाई दी और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में पंजाब में समृद्धि लौटेगी।

जनता के लिए होने जा रहा बड़ा फैसला… पंजाब के इतिहास में नहीं हुआ होगा, भगवंत मान ने किया ऐलान

Advertisement
Next Article