टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मन्ना की मांग बादल से पंथ रत्न फख्र-ए-कौम वापस लेकर फूलका व बीबी जगदीश कौर को मिले

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को दिया गया पंथ रत्न फख्र-ए-कौम अवार्ड वापस लेने के लिए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव व प्रवक्ता

08:13 PM Dec 29, 2018 IST | Desk Team

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को दिया गया पंथ रत्न फख्र-ए-कौम अवार्ड वापस लेने के लिए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव व प्रवक्ता

लुधियाना- अमृतसर : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को दिया गया पंथ रत्न फख्र-ए-कौम अवार्ड वापस लेने के लिए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव व प्रवक्ता मनदीप सिंह मन्ना ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को ज्ञापन सौंपा।

Advertisement

ज्ञापन में मांग की गई है प्रकाश सिंह बादल अपने पारिवारिक सदस्यों व पार्टी वर्करों के साथ श्री अकाल तख्त साहिब पर अरदास करके यह स्वीकार कर चुके हैं कि उनके दस वर्षों के कार्यकाल के दौरान बड़ी पंथक व कौमी गलतियां हुई हैं, इसलिए बादल और उनके परिवार को श्री अकाल तख्त सहिब पर तलब कर सख्त धार्मिक सजा दी जाए। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की अनुपस्थिति में उनके सचिव रंजीत सिंह की ओर से ज्ञापन हासिल किया गया।

PM मोदी के खिलाफ लायेगी कांग्रेस प्रिवीलेज मोशन

मन्ना ने मांग की है कि प्रकाश सिह बादल से पंथ रत्न फख्र-ए-कौम अवार्ड वापस लेकर यह दिल्ली दंगों के दोषी सज्जन कुमार को सजा दिलवाने में भूमिका निभाने वाले एडवोकेट एचएस फूलका और मुख्य गवाह बीबी जगदीश कौर का दिया जाए।

श्री अकाल तख्त साहिब पर ज्ञापन सौंपने के बाद मन्ना ने कहा कि अब प्रकाश सिह बादल और उनका परिवार जब खुद ही अपनी गलतियों को स्वीकार कर चुका है तो इसके लिए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को यहां प्रकाश सिंह बादल को अकाल तख्त साहिब से दिया गया पंथ रत्न फख्र-ए-कौम अवार्ड वापिस ले लेना चाहिए वहीं बादल परिवार के सदस्यों और उनके पंथक दोषी साथियों को श्री अकाल तख्त साहिब पर तलब करके सख्त धार्मिक सजा सुनाई जानी चाहिए। क्यों कि बादल अब पंथ रत्न अवार्ड हकदार नहीं रहे है।

– सुनीलराय कामरेड

Advertisement
Next Article