For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बिहार : ED और CBI की छापेमारी पर बोले मनोज झा-हम बिहारी टिकाऊ हैं... बिकाऊ नहीं

बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले हुई इस कार्रवाई को लेकर आरजेडी सांसद मनोज झा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला है।

09:59 AM Aug 24, 2022 IST | Desk Team

बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले हुई इस कार्रवाई को लेकर आरजेडी सांसद मनोज झा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला है।

बिहार    ed और cbi की छापेमारी पर बोले मनोज झा हम बिहारी टिकाऊ हैं    बिकाऊ नहीं
बिहार और झारखंड के विभिन्न स्थानों पर सीबीआई-ईडी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेताओं के खिलाफ छापेमारी कर रही है। बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले हुई इस कार्रवाई को लेकर आरजेडी सांसद मनोज झा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि फ्लोर टेस्ट से पहले डराने के लिए बीजेपी ने आज का दिन चुना।
Advertisement
आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि आज बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट है और इन्होंने (BJP) डराने के लिए आज का दिन चुना है, आप राजनीतिक रूप से लड़ाई नहीं लड़ सकते हैं। आप इन्हें ED, CBI की नहीं आप इन्हें बीजेपी की रेड कहिए। ये संगठन बीजेपी के लिए काम करती है।
उन्होंने कहा कि कल ही हमारे उप मुख्यमंत्री ने यह कहा था ये लोग (BJP) इस स्तर पर जाएंगे। एक दिन वो भी आएगा जब आप नहीं होंगे और आप भी इसी ज़द में आएंगे। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र और फिर बिहार आपके पास स्क्रिप्ट वही है। हम बिहारी है टिकाऊ हैं… बिकाऊ नहीं हैं।

बिहार विधानसभा में बुधवार को हंगामा तय, नीतीश सरकार को साबित करना है बहुमत

सीबीआई ने आरजेडी सांसद अशफाक करीम, फैयाज अहमद, एमएलसी सुनील सिंह और पूर्व एमएलसी सुबोध राय के घर छापा मारा है। ये कार्रवाई ऐसे वक़्त पर हुई है जब आज बिहार विधानसभा में नव गठित नीतीश सरकार को बहुमत साबित करना है।
Advertisement
जानकारी के मुताबिक, अवैध खनन और जबरन वसूली के संबंध में चल रही जांच में रांची (झारखंड) और बिहार में कई स्थानों पर एक केंद्रीय एजेंसी द्वारा नए सिरे से छापेमारी की जा रही है। स्थान प्रेम प्रकाश नाम के व्यक्ति से जुड़े हुए हैं, जिनके बारे में माना जाता है कि उनके राजनेताओं के साथ मजबूत संबंध हैं।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×