Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हिजाब विवाद पर बोले मनोज सिन्हा कहा धार्मिक भावनाओं और संविधान का सम्मान करें

कर्नाटक में हिजाब को लेकर चल रहे विवाद के बीच जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को दूसरों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और संविधान को सर्वोपरि रखना चाहिए।

03:17 AM Feb 13, 2022 IST | Desk Team

उन्होंने परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के बारे में किसी भी आशंका को दूर करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि कोई गलती नहीं होगी क्योंकि भारत का निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक निकाय है जो पारदर्शी एवं वैज्ञानिक तरीके से काम करता है।
एक संवाददाता सम्मेलन में कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद को लेकर सवाल पूछे जाने पर सिन्हा ने कहा, “मुझे दो चीजों के बारे में बात करनी है- धार्मिक भावनाओं का सम्मान और भारतीय संविधान को सर्वोच्च रखना। देश के हर नागरिक को इन दोनों बातों का ध्यान रखना चाहिए ।उन्होंने कहा कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है और इसलिए, “इस मुद्दे पर इतना कहना ही मेरे लिए पर्याप्त है। 
तेजाब पीडीता के स्वास्थ की दैनिक अपडेट ले रहा हूं
उन्होंने श्रीनगर में एक महिला पर हुए तेजाब हमले का जिक्र करते हुए कहा, “हमने पीड़ित महिला के इलाज के सारे इंतजाम कर लिए हैं। पीड़िता चेन्नई के एक अस्पताल में है और हमारा एक वरिष्ठ अधिकारी भी वहां है। मुझे उनके स्वास्थ्य के बारे में दैनिक अपडेट मिल रहा है।”उपराज्यपाल ने कहा कि दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
Advertisement
Next Article