Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

Manoj Tiwari ने Kejriwal सरकार पर Yamuna नदी में Chemicals का छिड़काव करवाने का लगाया आरोप

05:51 AM Nov 17, 2023 IST | Shera Rajput

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर यमुना नदी में केमिकल का छिड़काव करने का आरोप लगाते हुए पूछा है कि क्या इस केमिकल से यमुना का पानी दूषित नहीं होगा ?
मनोज तिवारी ने गुरुवार को यमुना नदी में स्प्रे करते हुए एक वीडियो को शेयर कर एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया, 'केजरीवाल सरकार के द्वारा कालिंदी कुंज में यमुना के जल में ज़हरीली झाग को दबाने के लिए केमिकल का छिड़काव ? आज का वीडियो है।'
अपनी नाकामी छुपाने के लिए केमिकल का छिड़काव करते हैं केजरीवाल सरकार -तिवारी
तिवारी ने आगे कहा कि इस केमिकल से क्या यमुना का पानी दूषित नहीं होगा ? जीव - जंतुओं व श्रद्धालुओं को नुकसान नहीं पहुंचाएगा ? पूरे साल भर अरविंद केजरीवाल सरकार को याद नहीं रहता है, जब छठ पूजा आती है तो अपनी नाकामी छुपाने के लिए केमिकल का छिड़काव करते हैं। यदि यह केमिकल हानिकारक नहीं है तो पूरे साल इसका छिड़काव क्यों नहीं किया जाता है ? केंद्र सरकार के द्वारा यमुना सफाई हेतु लाखों करोड़ रुपए दिए जाने के बाद भी यमुना की स्थिति आज भी बदहाल है, जबकि ये दिल्ली की लाइफ लाइन है।'
इससे पहले दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि छठ पूजा उत्सव शुक्रवार दोपहर नहाय खाए पूजा के साथ शुरू होगा और दिल्ली सरकार द्वारा सौ छठ घाट भी विकसित नहीं किए गए हैं। छठ नजदीक आ गया है, पूजा समितियां श्रमिकों को काम पर रखने और अपने आवंटित स्थानों पर व्यक्तिगत रूप से घाट विकसित करने के लिए मजबूर हैं।
सिंह ने कहा कि दिल्ली में बसे पूर्वांचली यह देखकर हैरान हैं कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने दुर्गेश पाठक और संजीव झा जैसे अपने पूर्वांचली नेताओं को आगे करके पूर्वांचलियों को गुमराह किया है कि दिल्ली सरकार व्यवस्था कर रही है। यह चौंकाने वाली बात है कि शुक्रवार को नहाए खाए के साथ छठ पूजा शुरू होने में बमुश्किल एक दिन बचा है और आज दुर्गेश पाठक ने तैयारियों के लिए 10 सूत्रीय एजेंडा की घोषणा की है। पूर्वांचलवासी जानना चाहते हैं कि बमुश्किल एक दिन शेष रह जाने पर वे इस एजेंडे को कैसे लागू करेंगे।
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि दिल्ली की मंत्री आतिशी बाजीगरी में माहिर हैं और उनका राजस्व विभाग दिल्ली में बसे पूर्वांचलियों को छठ घाट और अन्य पूजा सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल रहा है। दिल्ली सरकार ने आईटीओ पश्चिम में एक नमूना छठ घाट विकसित किया है और मंत्री आतिशी ने इससे अपना काम दिखाने की कोशिश की है, लेकिन वह पूर्वांचलियों को गुमराह करने में विफल रही हैं।
केजरीवाल सरकार ने पूर्वांचलियों को यमुना तट से दूर रहने और कृत्रिम घाटों पर छठ मनाने के लिए मजबूर किया - दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा
दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि 2015 तक पूर्वांचलियों को परंपरा के अनुसार यमुना तट पर घाटों पर छठ मनाने की अनुमति थी, लेकिन अरविंद केजरीवाल सरकार ने पूर्वांचलियों को यमुना तट से दूर रहने और कृत्रिम घाटों पर छठ मनाने के लिए मजबूर किया है।
तिवारी ने कहा है कि दिल्ली सरकार का 1,000 छठ घाट बनाने का दावा पूरी तरह से गलत है और उन्होंने कहा कि वे दिल्ली सरकार को चुनौती देते हैं कि वह अपने द्वारा बनाये गये 1,000 छठ घाटों की सूची जारी करे।
उन्होंने कहा है कि इस वर्ष गुरुवार शाम 5 बजे तक दिल्ली सरकार ने लगभग 90 घाट बनाएं हैं बाकी सभी जगह पूर्वांचली स्वयं घाट तैयार कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय द्वारा प्रति घाट रुपये 40,000 देने का किया वादा भी झूठा वादा निकला। गुरुवार शाम 5 बजे तक किसी भी छठ पूजा समिति को वादे के मुताबिक पैसा नहीं मिला है।

Advertisement
Advertisement
Next Article