मनोज तिवारी का LG से अनुरोध ...... छठ से पहले यमुना की सफाई के लिए दिया जाए निर्देश
भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना को पात्र लिखकर अनुरोध किया है कि दीपावली के बाद छठ पर्व से पहले यमुना नदी की समय पर सफाई सुनिश्चित की जाए।
05:34 PM Sep 11, 2022 IST | Desk Team
भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना को पात्र लिखकर अनुरोध किया है कि दीपावली के बाद छठ पर्व से पहले यमुना नदी की समय पर सफाई सुनिश्चित की जाए।उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला और कहा कि केजरीवाल नदी की सफाई नहीं करवाने की अपनी असफलता को छिपाने के लिए पूर्वांचल के लोगों के इस पर्व को “निशाना” बना सकते हैं।
Advertisement
पूर्वांचलियों का अपमान करने का किया था प्रयास
तिवारी के इस आरोप पर आम आदमी पार्टी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग छठ पर्व मनाते हैं और इस दौरान नदी और जलाशयों में घुटनों तक पानी में जाकर सूर्य की पूजा की जाती है।सक्सेना को लिखे पत्र में तिवारी ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाया कि दिल्ली में रहने वाले 50 लाख पूर्वांचलियों का अपमान करने के लिए पिछले साल दिल्ली में छठ पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास किया था।
Advertisement