W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

होली और जुमे की टाइमिंग पर Manoj Tiwari का बयान, कहा होली को मिले प्राथमिकता

मनोज तिवारी ने होली और जुमे की टाइमिंग पर दी प्रतिक्रिया

08:21 AM Mar 13, 2025 IST | Neha Singh

मनोज तिवारी ने होली और जुमे की टाइमिंग पर दी प्रतिक्रिया

होली और जुमे की टाइमिंग पर manoj tiwari का बयान  कहा होली को मिले प्राथमिकता

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने होली और जुमे की नमाज के एक ही दिन पड़ने पर कहा कि होली को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर किसी को अपने त्योहार मनाने की पूरी छूट है और विवाद पैदा करने वालों को इससे बचना चाहिए।

Advertisement

होली और रमजान के जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ने के कारण विवाद गहराता जा रहा है। इसे लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। इस बीच, दिल्ली की उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का बयान सामने आया है। मनोज तिवारी ने कहा कि होली साल में सिर्फ एक बार आती है, जबकि जुमे की नमाज हर हफ्ते होती है, इसलिए होली को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Advertisement

होली वाले होली मनाएं- मनोज तिवारी

Advertisement

मनोज तिवारी ने कहा कि सभी को अपने त्योहार मनाने की पूरी छूट है और इसे अपने तरीके से ही मनाना चाहिए। कानून अपना काम कर रहा है और विवाद पैदा करने वालों को इससे बचना चाहिए।

उन्होंने जोर देकर कहा कि जो लोग इस मुद्दे पर विवाद कर रहे हैं, उन्हें सिर्फ विवादों से ही प्रेम है और उन्हें अपनी सोच बदलनी चाहिए। उन्होंने अपील की कि जो लोग होली मनाना चाहते हैं, वे होली मनाएं और जो जुमे वाले हैं, वो जुमा मनाएं।

औरंगजेब विवाद पर क्या बोले मनोज तिवारी?

इसके अलावा, औरंगजेब की कब्र को लेकर हुए विवाद पर भी मनोज तिवारी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलेगा, किसी मौलाना के बयान से नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी बयान दिए जा रहे हैं, वे अपनी जगह हैं, लेकिन सरकार वही करेगी जो संविधान में लिखा है।

Uttar Pradesh: Holi से पहले Aligarh में मस्जिदों को तिरपाल से ढका गया

Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
Advertisement
×