मनु, इलावेनिल, दिव्यांश को निशानेबाजी विश्व कप में स्वर्ण
भारत की ‘युवा ब्रिगेड’ मनु भाकर, दिव्यांश पंवार और इलावेनिल वालारिवान ने आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल्स में अपने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के लिये इस दिन को यादगार बना दिया।
09:03 AM Nov 22, 2019 IST | Desk Team
पुतियान : भारत की ‘युवा ब्रिगेड’ मनु भाकर, दिव्यांश पंवार और इलावेनिल वालारिवान ने आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल्स में अपने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के लिये इस दिन को यादगार बना दिया। सत्रह बरस की भाकर ने जूनियर विश्व रिकार्ड के साथ 244.7 का स्कोर करके पीला तमगा जीता।
Advertisement
भारत की यशस्विनी सिंह देसवाल छठे स्थान पर रही। वहीं इलावेनिल ने महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल में पहला स्थान हासिल किया। सत्रह वर्ष के दिव्यांश ने पुरूषों की दस मीटर एयर राइफल में पीला तमगा जीता। भारत तीन स्वर्ण जीतकर तालिका में शीर्ष पर है जबकि चीन दूसरे स्थान पर है। भाकर के वर्ग में सर्बिया की जोराना अरूनोविच ने रजत और चीन की कियान वांग ने कांस्य पदक जीता।
इलावेनिल ने 250.8 स्कोर करके ताइवान की लिन यिंग शिन को पछाड़ा। रोमानिया की लौरा जार्जेटा कोमान तीसरे स्थान पर रही। मेहुली घेाष छठे स्थान पर रही। दिव्यांश ने पुरूषों के वर्ग में 627.1 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया। हंगरी के इस्तवान पेनी को रजत और स्लोवाकिया के पैट्रिक जेनी को कांस्य पदक मिला।
Advertisement