Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अक्षय के साथ फिल्म करने के लिए मानुषी छिल्लर को देना पड़ा था ऑडिशन, दीपिका की वजह से हुई थी पास

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की मच अवेटेड फिल्म सम्राट पृथ्वीराज सिनेमाघरों में लग चुकी है। बॉलीवुड में मानुषी की ये पहली फिल्म है। अक्षय के साथ फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में नज़र आने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने अपनी पहली फिल्म को लेकर खुलकर बात की है।

05:17 PM Jun 07, 2022 IST | Desk Team

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की मच अवेटेड फिल्म सम्राट पृथ्वीराज सिनेमाघरों में लग चुकी है। बॉलीवुड में मानुषी की ये पहली फिल्म है। अक्षय के साथ फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में नज़र आने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने अपनी पहली फिल्म को लेकर खुलकर बात की है।

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की मच अवेटेड फिल्म सम्राट पृथ्वीराज सिनेमाघरों में लग चुकी है। बॉलीवुड में मानुषी की ये पहली फिल्म है।  अक्षय के साथ फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में नज़र आने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने अपनी पहली फिल्म को लेकर खुलकर बात की है। मानुषी ने बताया की उन्होंने फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था।

Advertisement

साल 2017 में मानुषी ने मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतकर भारत को एक बार फिर कई सालो बाद गर्व महसूस कराया था। उसके बाद मानुषी को फिल्मो के ऑफर आने शुरू हो गए थे। मानुषी ने अक्षय कुमार की फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। मानुषी ने अपनी अदाओ का जादू फिल्म में भी बिखेरा और अब लोग उनकी एक्टिंग के भी दीवाने हो गए है। 

पृथ्वीराज में अक्षय कुमार के अपोजिट कास्ट हुई मानुषी ने फिल्म में सम्राट पृथ्वीराज की पत्नी संयोगिता का किरदार निभाया है। पृथ्वीराज एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है जिसमें सम्राट पृथ्वीराज के जीवन की वीर गाथा बताई गयी है। हाल ही में मानुषी ने बताया की कैसे उन्हें पृथ्वीराज में रोल मिला था। मानुषी ने अपने ऑडिशन को सबसे ज्यादा टफ और चलैंगिंग बताया और कहा की उन्हें साल 2015 में आई दीपिका की फिल्म बाजीराव मस्तानी के एक सीन पर ऑडीशन दिया था। 


मानुषी ने बताया की उन्हें पता था की उन्हें फिल्म में एक चलैंगिंग रोल करना है। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा ‘सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन और साहस के बारे में, फिल्म में मेरे डेब्यू के बारे में सब कुछ खास है। शुक्र है कि आदित्य (चोपरा) सर, मेरे निर्देशक चंद्रप्रकाश (द्विवेदी), शानू शर्मा (कास्टिंग डायरेक्टर), और वाईआरएफ की टीम मेरे प्रयास से प्रभावित हुए।’

मानुषी ने आगे कहा ‘ऑडिशन के बाद मुझसे कांटेक्ट किया गया और बताया गया कि मुझे यह बड़ा डेब्यू मिल चुका है। मैं बहुत खुश और एक्ससिटेड थी। यह एक मान्यता थी कि मैं इस इंडस्ट्री में अपने सपनों का पीछा कर सकती हूं अगर मैं अपना बेस्ट देती हूं और एक अच्छे अभिनेता के रूप में खुद को साबित करने के लिए अपने कौशल को लगातार सुधारती हूं। ‘

आपको बता दे फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को दर्शको का काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है।  फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा संजय दत्त और सोनू सूद भी नज़र आये है।  फिल्म को मिल रहे अच्छे रिस्पांस से फिल्म की पूरी टीम काफी खुश है। 

Advertisement
Next Article