For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

PM Modi समेत कई बड़े नेताओं ने दी सरदार पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि

10:01 AM Oct 31, 2023 IST | NAMITA DIXIT
pm modi समेत कई बड़े नेताओं ने दी सरदार पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि

आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। और कहा कि राष्ट्रीय एकता के लिए उनकी प्रतिबद्धता आज भी सभी का मार्गदर्शन करती है। साथ ही कई बड़े नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सरदार पटेल की जयंती पर, हम उनकी अदम्य भावना, दूरदर्शी नेतृत्व और असाधारण समर्पण को याद करते हैं जिससे उन्होंने हमारे राष्ट्र के भाग्य को आकार दिया। राष्ट्रीय एकता के लिए उनकी प्रतिबद्धता आज भी हमारा मार्गदर्शन करती है। हम हमेशा उनकी ऋणी रहेंगे।’’सरदार पटेल देश के पहले गृह मंत्री थे और उन्होंने आजादी के बाद भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इसलिए उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

राष्ट्रीय राजधानी के पटेल चौक पर आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू, धनखड़, शाह और अन्य नेताओं ने भारत के पहले गृह मंत्री की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।सरदार पटेल देश के पहले गृह मंत्री थे और उन्होंने आजादी के बाद भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इसलिए उनकी जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है।

शाह ने ‘एक्स’ पर कहा कि भारत की एकता और समृद्धता सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जीवन का एकमात्र ध्येय था।गृह मंत्री ने कहा कि अपनी चट्टान जैसी दृढ़ इच्छाशक्ति, राजनीतिक विद्वता व कठोर परिश्रम से 550 से अधिक रियासतों में बंटे भारत को एक संगठित राष्ट्र बनाने का काम किया।

 

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘सरदार साहब का राष्ट्र को समर्पित जीवन व देश के पहले गृह मंत्री के रूप में देश-निर्माण के कार्य हमें सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। लौह पुरुष सरदार पटेल जी को उनकी जन्म-जयंती पर कोटिश: नमन व सभी देशवासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की शुभकामनाएं।’’

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×