For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बसपा-कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

रविवार को बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में हरिद्वार के सांसद व पूर्व कैबिनेट मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

05:45 PM Sep 04, 2022 IST | Ujjwal Jain

रविवार को बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में हरिद्वार के सांसद व पूर्व कैबिनेट मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बसपा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी)ः रविवार को बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में हरिद्वार के सांसद व पूर्व कैबिनेट मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
Advertisement
भाजपा जिला कार्यालय में सैकड़ो की संख्या में उपस्थित कांग्रेस और बसपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ निशंक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक दल ही नहीं, बल्कि समाज की सेवा करने का माध्यम एवं अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास को पहुंचाने का माध्यम है। आज जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य की दिशा में आज भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। हर भारतीय के लिए यह गर्वित होने वाली बात है। देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर अन्य राजनीतिक दलों के लोग भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
उन्होंने कहाकि वह दिन दूर नहीं जब इस देश से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा और कांग्रेस के पास ना तो नेता ही रहेंगे और ना ही कार्यकर्ता। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विगत 8 वर्षों में देश ही नहीं अपितु विदेश में भी भारत का डंका बजा है और भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है हमारे लिए गर्व की बात है। आज जिस प्रकार से वरिष्ठ नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर अपनी आस्था भाजपा में व्यक्त की है उससे यह सिद्ध होता है कि बसपा और कांग्रेस के भ्रम जाल से अब लोग मुक्त हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा सांस्कृतिक, राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, अंतोदय, शिक्षा का भारतीयकरण तथा पंच निष्ठाए हैं। आज यह विचारधारा भारत की मुख्य विचारधारा बन गई है। कोई भी राजनीतिक दल इसे चुनौती नहीं दे पा रहा है तथा ना कोई विकल्प है। डा. निशंक ने कहाकि बीते युग की पाश्चात्य प्रणीत विचारधाराओं के स्रोत सूखने लगे हैं। हमें भारतीयता के प्रवाह को कुछ और तेज करना होगा। भारत माता की जय एवं वंदे मातरम आज भारतीय समाज के सामान्य उद्घोष बन चुके हैं, परंतु कई राजनीतिक पार्टियां आज भी उनसे किनारा कर रही हैं। अब राजनीतिक क्षेत्र में परिवारवाद, पूंजीवाद खत्म होकर केवल राष्ट्रवाद ही एक विकल्प के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहाकिं आप सभी से आवाहन करता हूं कि जनपद हरिद्वार में होने वाले आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम करें तथा अधिक से अधिक जिला पंचायत सीटें जीताकर भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाकर विजई बनाएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत स्तरीय चुनाव में जी जान से जुट जाने को कहा। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन कृषि उत्पादन मंडी मंगलौर हितेश शर्मा, पूर्व सभासद झबरेड़ा नीरज रानी, सभासद नगर पंचायत झबरेड़ा डॉ सतेंद्र मित्तल, मान सिंह खालसा, पूर्व बीडीसी अर्जुन मुखिया आदि सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व विधायक सुरेश राठौड़, जिला महामंत्री आदेश सैनी, विकास तिवारी, झबरेड़ा चेयरमैन मानवेंद्र चौधरी, पूर्व प्रत्याशी झबरेड़ा राजपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष देशपाल रोड, अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल, अमन त्यागी, आशु चौधरी, लव शर्मा, निपेंद्र चौधरी, झबरेड़ा मंडल अध्यक्ष शुभम गोयल, सुबोध शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
×