हॉकी किंग मेजर ध्यानचंद की 114वीं वर्षगांठ पर खेल जगत के साथ देश की कई हस्तियों ने किया स्मरण
खेल दिवस के मौके पर गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खेल पुरस्कारों का वितरण किया। हॉकी किंग मेजर ध्यानचंद को उनकी 114वीं वर्षगांठ पर खेल जगत के साथ देश की कई हस्तियों ने भावपूर्ण स्मरण किया।
04:41 PM Aug 29, 2019 IST | Desk Team
Advertisement
खेल दिवस के मौके पर गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खेल पुरस्कारों का वितरण किया। हॉकी किंग मेजर ध्यानचंद को उनकी 114वीं वर्षगांठ पर खेल जगत के साथ देश की कई हस्तियों ने भावपूर्ण स्मरण किया।
Advertisement
बता दें कि मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। ध्यानचंद 1928, 1932 और 1936 में ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे।
Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फिट इंडिया अभियान को लांच किया, इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर पूरे देश के खेल प्रेमियों को बधाई हो। अतुलनीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर उनको मेरी श्रद्धांजलि।
खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि, भारत के सर्वकालिक महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को उनके जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि। इस राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के दिन मेरी सभी भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं।
भारत की नई उड़नपरी के नाम से मशहूर हिमा दास ने कहा कि, हॉकी के महान खिलाड़ी को श्रद्धांजलि। आइए इस राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन फिट रहने की प्रतीज्ञा करते हैं। वहीं महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने लिखा कि, हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के दिन हर किसी को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई।
Advertisement