देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
CM Yogi समेत कई नेताओं ने राज्यपाल Anandiben Patel के जन्मदिन पर दी बधाई
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं ने मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जन्मदिन पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ व सुयश पूर्ण जीवन की कामना की है।
- CM Yogi समेत कई नेताओं ने Anandiben Patel के जन्मदिन पर दी बधाई
- Anandiben Patel के जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं
- Anandiben के उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ व सुयश पूर्ण जीवन की कामना की-
CM Yogi
मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर राज्यपाल को दिये गये अपने शुभकामना संदेश में कहा ”उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ व सुयश पूर्ण जीवन की प्राप्ति हो, प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है।”
उत्तर प्रदेश की मा. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो, प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है।@anandibenpatel
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 21, 2023
‘एक्स’ पर अपने संदेश में राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा ”सरल व सौम्य व्यक्तित्व की धनी, गुजरात राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री का गौरव प्राप्त करने वाली, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।”
सरल व सौम्य व्यक्तित्व की धनी, गुजरात राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री का गौरव प्राप्त करने वाली, उत्तर प्रदेश की मा0 राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न… pic.twitter.com/x21aJEEmq9
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) November 20, 2023
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘एक्स’ पर कहा ”गुजरात राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री का गौरव प्राप्त करने वाली, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
गुजरात राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री का गौरव प्राप्त करने वाली, उत्तर प्रदेश की मा० राज्यपाल श्रीमती @anandibenpatel जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। pic.twitter.com/sKYc1f04nP
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) November 21, 2023
आनंदीबेन पटेल 29 जुलाई 2019 से उत्तर प्रदेश राज्य की राज्यपाल हैं। वह मध्य प्रदेश की राज्यपाल तथा गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। पटेल का जन्म 21 नवंबर 1941 को गुजरात के मेहसाणा जिले में एक पाटीदार परिवार में हुआ था और उनके पिता जेठा भाई पटेल एक गांधीवादी नेता थे।