Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल में कई नेताओं की होगी वापसी, तो कुछ नए चेहरों को भी मिलेगा मौका

गुजरात में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद गांधीनगर में शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर हैं। सोमवार को दोपहर दो बजे भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की सपथ लेंगे

01:55 PM Dec 11, 2022 IST | Desk Team

गुजरात में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद गांधीनगर में शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर हैं। सोमवार को दोपहर दो बजे भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की सपथ लेंगे

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल सोमवार को दोपहर बाद 2 बजे एक बार फिर गुजरात के सीएम की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य भी शपथ ग्रहण करेंगे। दूसरी बार राज्य की कमान संभालने जा रहे भूपेन्द्र पटेल की नए मंत्रीमंडल में कुछ पुराने चेहरों की वापसी तय मानी जा रही है तो कुछ पिछली कैबिनेट के सदस्यों की छुट्‌टी भी हो सकती है। नए मंत्रीमंडल में उत्तर गुजरात के बड़े नेता शंकर चौधरी की वापसी तय मानी जा रही हैं। वे पहले मुख्यमंत्री रहे चुके हैं। इसके अलावा में हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकोर के भी मंत्री बनने की संभावाना जताई जा रही है। आप के हैवीवेट नेताओं को हराने वाले मुलूभाई बेरा (खंभालिया), किशोर कनाणी (वराछा रोड), वीनू मोरडिया (कतारगाम) में से भी एक या दो नेताओं की लॉटरी लग सकती है। 
Advertisement
भूपेन्द्र पटेल की नए मंत्री मंडल
भूपेंद्र पटेल के नए मंत्रिमंडल में 20 से 22 विधायकों को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। इसमें 9 कैबिनेट मंत्री और बाकी राज्य मंत्री होंगे। इसमें से कुछ को स्वतंत्र प्रभार दिए जा सकते हैं। भूपेन्द्र पटेल की नए मंत्री मंडल में युवा, महिलाओं और अनुभवी नेताओं को समावेश रखा जाएगा। इतना ही नहीं नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को मिली जानकारी के अनुसार नए मंत्रीमंडल में कम से कम पांच पाटीदार, 2 से तीन आदिवासी और 6-8 ओबीसी के साथ दो दलित समुदाय के विधायकों का समावेश हो सकता है। सवर्ण समाज से 4 विधायकों को मौका मिल सकता है। 
ये नाम लगभग तय
भूपेन्द्र पटेल के नए मंत्रीमंडल को लेकर कुछ नाम तय माने जा रहे हैं। इनमें ऋषिकेश पटेल, कुंवरजी बावलिया, जयेश रादडिया, गणपत वसावा, रमणलाल वोरा, राघवजी पटेल, कनु देसाई, हर्ष संघवी, किरीट सिंह राणा, शंकर चौधरी के नाम शामिल हैं। इनमें से कई टीम का भी हिस्सा थे। 
ये नाम भी हैं चर्चा में
महिलाओं में मनीष वकील को रिपीट किया जा सकता। उन्हें आनंदीबेन का करीबी माना जा सकता है। यह भी चर्चा है कि मनीष वकील की जगह पर किसी और महिला चेहरे को लाया जा सकता है। इसके अलावा भानुबेन बाबरिया का नाम चर्चा में हैं। वे राजकोट ग्रामीण से जीती हैं। इसके अलावा राजकोट पश्चिम से जीती डॉ। दर्शित शाह, गांधीनगर उत्तर से जीती रीटाबेन पटेल और रिवाबा जाडेजा को नाम चर्चा में हैं। अहमदाबाद से डॉ। पायल कुकारणी का नाम भी लिया जा रहा है। इन चुनावों में रिवाबा जाडेजा, 2 मंत्री सहित बीजेपी की कुल 14 महिला प्रत्याशी विधानसभा पहुंची हैं। पिछली टीम में मनीषा वकील के साथ निमिषा सुथार भूपेन्द्र कैबिनेट में मंत्री थीं।
Advertisement
Next Article