Honda Amaze के साथ कई नई गाड़ियां होने वाली है लॉन्च
07:56 AM Dec 04, 2024 IST | Samiksha Somvanshi
दिसंबर में कई बड़ी कार कंपनियां जैसे होंडा, टोयोटा, किआ और हुंडई अपने नए मॉडल लॉन्च करने वाली हैं।
Advertisement
मारुति डिजायर की राइवल हौंडा अमेज का लॉन्च भी दिसंबर में होने की उम्मीद है।
Honda Amaze का नया मॉडल 4 दिसंबर को लॉन्च हो सकता है। इसकी कीमत करीब 7.8 लाख रुपए के आसपास हो सकती है। इसमें कई नए फीचर्स और डिजाइन अपडेट होने की भी संभावना है।
Toyota Camry Hybrid 11 दिसंबर को लॉन्च हो सकती है। इसकी कीमत करीब 48 लाख रुपए के आसपास होगी। इसमें 12.3 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल इंस्टमेंट क्लस्टर और JBL ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स होंगे।
Kia Syros के लॉन्च की तारीख 19 दिसंबर तय की गई है। यह कार किआ के सोनट और सेल्टोस मॉडल के बीच होगी। इसमें आप लोगों को स्टाइलिश डिजाइन और बड़ी स्पेस मिलने की उम्मीद है।
Kia Syros में पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ADAS जैसे फीचर्स होंगे। साथ ही इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शन मिल सकते हैं।
Hyundai Creta EV की झलक इस महीने सामने आ सकती है। इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए हो सकती है। यह एक इलेक्ट्रिक कार होगी, जिसमें बेहतर बैटरी और मोटर के ऑप्शन हो सकते हैं।
Hyundai Creta EV में कई बैटरी पैक के ऑप्शन मिल सकते हैं, ये एक बार चार्ज करने पर 400 किमी तक चल सकेगी। इसकी डिजाइन क्रेटा जैसी होगी, लेकिन कुछ बदलाव इलेक्ट्रिक कार के लिए किए जा सकते हैं।
Advertisement