For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मध्य प्रदेश में कई अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, कांग्रेस प्रत्याशी के भाई का भी तबादला

05:59 AM Apr 30, 2024 IST | Shivam Kumar Jha
मध्य प्रदेश में कई अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर  कांग्रेस प्रत्याशी के भाई का भी तबादला

MP News : चुनाव आयोग ने सख्ती दिखते हुए कई अधिकारीयों और कर्मचारियों के ट्रांसफर का निर्देश दिया है। सोमवार यानी 29 अप्रैल को विनोद श्रीवास्तव के अलावा चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश में कई अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर किया है। इससे पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने पीडब्लूडी विभाग के प्रमुख सचिव को विनोद श्रीवास्तव का ट्रांसफर करने के निर्देश दिए थे।

दरसल, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव आयोग सख्त कदम उठा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को चुनाव आयोग ने विनोद श्रीवास्तव को ट्रांसफर करने का निर्देश दिया था। विनोद श्रीवास्श्रीवास्तव पीडब्लूडी विभाग में अनुविभागीय अधिकारी के पद पर भोपाल ज़िले में पदस्थ थे। वे भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव के भाई हैं।

कुछ अधिकारीयों और कर्मचारियों के ट्रांसफर शिकायतों और अन्य कारणों से किया गया था। इन अधिकारीयों में शामिल हैं,महेन्द्र वशिष्ठ मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीमच, निखिलेश चिंतामन प्रभारी मुख्य नगर अधिकारी खातेगांव जिला देवास, अनिल इनवाती उप यंत्री आरईएस उमरिया, रितेश चौहान सीईओ जनपद पंचायत परसवाड़ा जिला बालाघाट, सुशील पटेल थाना प्रभारी टिमरनी जिलटिमरनी जिला हरदा और रामानुज मिश्रा प्रभारी सीएमओ नगर परिषद शाहगंज, जिन्हे ट्रांसफर किया गया है।

इसके अलावा ट्रांसफर होने वाले अधिकारी हैं-

  • हंस कुमार झिंझोर थाना प्रभारी यातायात जिला बुरहानपुर को 6 वर्ष से अधिक जिले में पदस्थापना के कारण ट्रांसफर
  • थाना प्रभारी (जीआरपी थाना) ग्वालियर पंकज दीवान की पदस्थापना उनके गृह जिले ग्वालियर में ही होने के कारण ट्रांसफर
  • देवेन्द्र तिवारी जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम रीवा और अपूर्वा सक्सेना सीईओसीईओ जनपद पंचायत बैतूल को 3 वर्ष से अधिक होने के कारण पदस्थापना
  • भोपाल नगर निगम में लगातार वर्ष 2020 से पदस्थ अपर आयुक्त वित्त गुणवंत सेवतकर का ट्रांसफर
  • मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद परिषद भौंरासा जिला देवास सविता सोनी की एक ही जिले में 3 वर्ष अधिक समय से पदस्थापना होने के कारण ट्रांसफर
  • शिवकुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को गृह जिला उमरिया होने के कारण ट्रांसफर
  • बलराम सिंह तोमर एसआई क्राइम ब्रांच इंदौर कोइंदौर को सात वर्ष से लगातार पदस्थापना के कारण ट्रांसफर
  • सोनाली गुप्ता उपनिरिक्षक पुष्पराजगढ़ को 6 वर्ष होने के कारण जिला अनुपपूर में पदस्थापना
  • शिवकुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को गृह जिला उमरिया होने के कारण ट्रांसफर
  • यू एन मिश्रा प्रभारी जिला अधिकारी दतिया और मनीष उदैनिया प्रभारी कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग दतिया को शिकायत के आधार पर ट्रांसफर

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivam Kumar Jha

View all posts

Advertisement
×