Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शीला दीक्षित की पहले भी हो चुकी थी कई सर्जरी

वयोवृद्ध कांग्रेस नेता 81 वर्षीय शीला दीक्षित का शनिवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री दिल की बीमारी से पीड़ित थी और कई बार उनकी सर्जरी हो चुकी थी।

05:13 AM Jul 21, 2019 IST | Desk Team

वयोवृद्ध कांग्रेस नेता 81 वर्षीय शीला दीक्षित का शनिवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री दिल की बीमारी से पीड़ित थी और कई बार उनकी सर्जरी हो चुकी थी।

वयोवृद्ध कांग्रेस नेता 81 वर्षीय शीला दीक्षित का शनिवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री दीक्षित दिल की बीमारी से पीड़ित थी और कई बार उनकी सर्जरी हो चुकी थी। कार्डिएक अरेस्ट होने के बाद उन्हें सुबह 10:30 बजे फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट लाया गया। संस्थान के अध्यक्ष अशोक सेठ के नेतृत्व में विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। 
Advertisement
अस्पताल की ओर से बयान में कहा गया, “शीला की स्थिति अस्थायी रूप से स्थिर हो गई। इसके अलावा उन्हें एक और कार्डियक अरेस्ट आया और तमाम कोशिशों के बावजूद दोपहर 3:55 बजे उनकी मौत हो गई।” अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि शीला दीक्षित जांच कराने के लिए पहले भी अस्पताल आई थी।
एक सूत्र ने बताया, “वह हृदय की समस्या से पीड़ित थी, जिसके लिए उनकी सर्जरी भी हो चुकी थी। लगभग 10-12 दिन पहले वह एक जांच के लिए अस्पताल आई थी। तब उन्हें एक दिन के लिए भर्ती किया गया था।” 
Advertisement
Next Article