टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

माओवादियों ने निर्माण कंपनी के कर्मचारियों की पिटायी की

माओवादियों ने निर्माण कार्य में लगे 12 कर्मचारियों को मारपीट कर घायल कर दिया और एक पोकलेन मशीन एवं एक बोलेरो में आग लगा दी।

06:29 AM Jan 06, 2020 IST | Desk Team

माओवादियों ने निर्माण कार्य में लगे 12 कर्मचारियों को मारपीट कर घायल कर दिया और एक पोकलेन मशीन एवं एक बोलेरो में आग लगा दी।

बिहार में उग्रवाद प्रभावित नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बकसौती गांव के निकट प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादियों ने पुल निर्माण में लगी एक निजी कंपनी के कर्मचारियों को मारपीट कर घायल कर दिया और दो वाहनों में आग लगा दी।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बकसौती गांव के निकट सकरी नदी पर पुल निर्माण कार्य चल रहा था। कल देर रात उक्त प्रतिबंधित संगठन के उग्रवादियों ने पुल निर्माण कंपनी के बेसकैंप पर धावा बोला। इसके बाद माओवादियों ने निर्माण कार्य में लगे 12 कर्मचारियों को मारपीट कर घायल कर दिया और एक पोकलेन मशीन एवं एक बोलेरो में आग लगा दी।

JNU हिंसा: अमित शाह ने दिल्ली के उपराज्यपाल से कहा- जेएनयू के प्रतिनिधियों से करें बात

सूत्रों ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। घटना का कारण माओवादियों को लेवी नहीं दिया जाना बताया जाता है। घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस माओवादियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।
Advertisement
Advertisement
Next Article