Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मराठा संगठनों ने ठाणे में बंद का किया आह्वान, शिंदे सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक

महाराष्ट्र में आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जालना जिले में पुलिस द्वारा हाल ही में किए गए लाठीचार्ज के विरोध में मराठा संगठनों ने आज बंद का आह्वान किया है।

10:57 AM Sep 11, 2023 IST | Bibha Sharma

महाराष्ट्र में आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जालना जिले में पुलिस द्वारा हाल ही में किए गए लाठीचार्ज के विरोध में मराठा संगठनों ने आज बंद का आह्वान किया है।

महाराष्ट्र में आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जालना जिले में पुलिस द्वारा हाल ही में किए गए लाठीचार्ज के विरोध में मराठा संगठनों ने आज बंद का आह्वान किया है। बंद के आह्वान को विभिन्न राजनीतिक दलों से व्यापक समर्थन मिला है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की शहर इकाई के प्रमुख सुहास देसाई ने बंद के प्रति अपना समर्थन जताया है। इसी तरह, शिवसेना यूबीटी के शहर अध्यक्ष प्रदीप शिंदे ने भी इस कदम का समर्थन किया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता रवींद्र मोरे और अविनाश जाधव ने भी अपना समर्थन दिया। 
Advertisement
मराठा समुदाय ने पुलिस द्वारा  प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने पर सरकार को घेरा
मराठा क्रांति मोर्चा के शहर प्रमुख रमेश अंबरे और कांग्रेस की शहर इकाई के अध्यक्ष विक्रांत चौहान ने भी बंद के समर्थन में बात की है। इससे पहले 9 सितंबर को, महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड़ शहर में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर जालना जिले में आंदोलन कर रहे लोगों पर पिछले हफ्ते हुए लाठीचार्ज के खिलाफ बंद रहा। बंद का आह्वान ‘मराठा क्रांति मोर्चा’ ने किया था, 1 सितंबर को मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। कई विपक्षी नेताओं ने इस घटना के लिए एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की निंदा की।
क्या सर्वदलीय बैठक के बाद मराठों  को मिलेगा आरक्षण
मराठों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र देने का मतलब होगा कि उन्हें ओबीसी के रूप में गिना जाएगा और उन्हें वही आरक्षण लाभ मिलेगा जो राज्य में ओबीसी को मिलता है। इस बीच राज्य सरकार आज मुंबई में मराठा आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक बुला रही है, सर्वदलीय बैठक का उद्देश्य गतिरोध का समाधान निकालना है,  उद्धव ठाकरे के शिवसेना गुट का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ नेता अंबादास दानवे करेंगे, लेकिन कांग्रेस ने अभी तक बैठक में अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं की है। 
Advertisement
Next Article