For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

March Hindu Calendar 2025: मार्च 2025 के प्रमुख व्रत, त्योहार और तिथियां

मार्च 2025 के महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार की तिथियां

02:23 AM Feb 23, 2025 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid

मार्च 2025 के महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार की तिथियां

march hindu calendar 2025  मार्च 2025 के प्रमुख व्रत  त्योहार और तिथियां

अंग्रेजी वर्ष 2025 में मार्च का महीना फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीया, शनिवार, विक्रम संवत् 2081 से आरम्भ होगा और चैत्र शुक्ल पक्ष द्वितीया, सोमवार तक रहेगा। भारतीय सनातन धर्म में प्रत्येक दिन त्योहार का होता है। लोग धर्म के मार्ग पर चलते रहें और उनका जीवन हमेशा सत्कर्मों पर आधारित हो, इस तरह की सुचारू और तर्कसंगत व्यवस्था हमारे पूर्व आचार्यों ने की है। इसके कारण ही प्रत्येक भारतीय तिथि में कुछ न कुछ मर्म निहित होता है। कोई भी निरर्थक और अर्थहीन नहीं है। यदि आप खोजेंगे तो निश्चित तौर पर हर दिन एक उत्सव का कारण मिल जायेगा। ऐसा शायद ही किसी धर्म या जीवन शैली में मिले। शायद इसी लिए ही हमारी संस्कृति हजारों वर्षों से कायम है, क्योंकि हमने अपनी जीवन शैली को अपनी संस्कृति में समावेश कर दिया है। किस दिन क्या करना है और क्या नहीं करना है जैसी सभी बातें हमें धर्म के अनुसार तय करनी होती है। इसका दूरगामी और व्यावहारिक लाभ यह है कि हम हमेशा सत्य पर आधारित जीवन को जीने के लिए सतत प्रयासरत रहते हैं।

क्यों खास मार्च का महीना

मार्च मास बहुत से त्योहारों का साक्षी बनने वाला है। पहली मार्च को फुलेरा द्वितीया है। यह एक स्वयंसिद्ध विवाह मुहूर्त है। इस दिन उत्तर भारत में हजारों-लाखों विवाहों का आयोजन होगा। 7 मार्च को होलाष्टक आरम्भ होंगे और 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को रंगों का जगत प्रसिद्ध त्योहार मनाया जायेगा। 31 मार्च को सिंधी समाज में श्री झूलेलाल जी की जयंती का आयोजन होगा। इसके अलावा मार्च मास के व्रत त्योहारों की विस्तृत जानकारी के लिए निम्न सारणी देखें:-

01 मार्च 2025 – शनिवार फुलेरा द्वितीया। रामकृष्ण परमहंस जयंती।

02 मार्च 2025 – रविवार रमदान आरम्भ। चतुर्थी व्रत।

06 मार्च 2025 – गुरुवार रोहिणी व्रत।

07 मार्च 2025 – शुक्रवार होलाष्टक आरम्भ। दुर्गा अष्टमी व्रत

08 मार्च 2025 – शनिवार विश्व महिला दिवस

10 मार्च 2025 – सोमवार श्री खाटू श्याम जी मेला। आमलकी एकादशी।

11 मार्च 2025 – मंगलवार भौम प्रदोष व्रत।

13 मार्च 2025 – गुरुवार होलिका दहन। पूर्णिमा व्रत।

14 मार्च 2025 – शुक्रवार धुलंडी। चैतन्य महाप्रभु जयंती। वसन्तोत्सव।

15 मार्च 2025 – शनिवार गणगौर व्रत प्रारंभ। उपभोक्ता अधिकार दिवस।

17 मार्च 2025 – सोमवार छत्रपति शिवाजी जयंती।

18 मार्च 2025 – मंगलवार संकष्टी चतुर्थी।

19 मार्च 2025 – बुधवार श्री रंग पंचमी।

21 मार्च 2025 – शुक्रवार शीतला सप्तमी। बासोड़ा।

22 मार्च 2025 – शनिवार कालाष्टमी। शीतला अष्टमी।

23 मार्च 2025 – रविवार पूर्व दिशा में शुक्रोदय।

25 मार्च 2025 – गुरुवार पापमोचनी एकादशी।

26 मार्च 2025 – बुधवार वैष्णव पापमोचनी एकादशी।

27 मार्च 2025 – गुरुवार मासिक शिवरात्रि। प्रदोष व्रत।

29 मार्च 2025 – शनिवार अमावस्या। सूर्य ग्रहण लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा।

30 मार्च 2025 – रविवार सनातन नव वर्ष 2082 आरम्भ। गुड़ी पड़वा। चैत्र नवरात्रि आरम्भ। घट स्थापना।

31 मार्च 2025 – सोमवार श्री झूलेलाल जयंती। मत्स्य जयंती

Advertisement
Advertisement
Author Image

Astrologer Satyanarayan Jangid

View all posts

Advertisement
×