Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रियाल मैड्रिड के खिलाफ मारिया ने दागे दो गोल

फ्रांस के पेशेवर फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के लिए खेलने वाले दिग्गज अर्जेंटीनी विंगर एंजेल डी मारिया ने चैम्पियंस लीग के ग्रुप मैच में दो गोल करते हुए अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया है।

09:15 AM Sep 20, 2019 IST | Desk Team

फ्रांस के पेशेवर फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के लिए खेलने वाले दिग्गज अर्जेंटीनी विंगर एंजेल डी मारिया ने चैम्पियंस लीग के ग्रुप मैच में दो गोल करते हुए अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया है।

पेरिस : फ्रांस के पेशेवर फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के लिए खेलने वाले दिग्गज अर्जेंटीनी विंगर एंजेल डी मारिया ने बुधवार को चैम्पियंस लीग के ग्रुप मैच में दो गोल करते हुए अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया है। मैन आफ द मैच चुने गए मारिया द्वारा 14वें और 33वें मिनट तथा थामस मुनियर द्वारा 91वें मिंनट में किए गए गोल की मदद से पीएसजी ने स्पेन के दिग्गज क्लब रियाल मैड्रिड को 3-0 से हराकर अपने चैम्पियंस लीग अभियान का जोरदार आगाज किया। 
Advertisement
रियाल के लिए खेल चुके मारिया ने अपने पूर्व क्लब के खिलाफ दो गोलों के साथ अपना नाम इतिहास में इसलिए दर्ज करा लिया क्योंकि चैम्पियंस लीग मुकाबले में मारियो जार्डेल और एंद्रइ शेवचेंको के बाद रियल मैड्रिड और एफसी बार्सिलोना के खिलाफ कम से कम दो गोल करने वाले वह तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। चैम्पियंस लीग में अपना 100वां मैच खेल रहे 31 साल के मारिया ने 2010 से 2014 के बीच रियाल के लिए 124 मैच खेले और 22 गोल किए। 
वह अपने देश के लिए भी 102 मैच खेल चुके हैं। मारिया ने रियाल के खिलाफ दो गोल करते हुए चैम्पियंस लीग में अपना 20वां गोल भी पूरा किया। रियाल को अप्रैल 2013 के बाद से पहली बार चैम्पियंस लीग में लगातार दो मैचों में हार मिली है। सबसे अधिक 13 बार यह खिताब जीत चुकी यह टीम पीएसजी के खिलाफ एक भी शॉट टारगेट पर नहीं लगा सकी।

Advertisement
Next Article