टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सिर्फ 2 घंटे में मार्क जकरबर्ग के डूब गए 11 हजार करोड़ रुपये

NULL

04:57 PM Jul 27, 2018 IST | Desk Team

NULL

नई दिल्ली : फेसबुक के को फाउंडर मार्क जकरबर्ग को एक बड़ा झटका लगा। महज कुछ मिनटों में उनकी दौलत 1680 करोड़ डॉलर (करीबन 11,500 करोड़ रुपये) घट गई। बुधवार को फेसबुक ने जानकारी दी कि दूसरी तिमाही में सेल और यूजर ग्रोथ में कमी आई है। इसके साथ ही इस साल अच्छी पर्फॉर्मेंस की उम्मीद नहीं है। फेसबुक के वित्त अधिकारी डेविड वेनर ने कहा था कि तीसरी और चौथी तिमाही में मुनाफा कम हो सकता है। इसके बाद फेसबुक के शेयर्स में 24 फीसदी की गिरावट देखी गई। इस गिरावट के बाद जकरबर्ग को 2 घंटे में ही 168 करोड़ डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा।

ब्लूमबर्ग बिलियनियर्स इंडेक्स के मुताबिक जकरबर्ग छठे स्थान पर आ गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल के आखिरी तक उन्हें 137 करोड़ डॉलर का नुकसान हो सकता है। फेसबुक को विरले ही ऐसा नुकसान उठाना पड़ा है। पिछली बार 2015 में फेसबुक का नुकसान हुआ था। फेसबुक के डेटा प्रिवेसी मामले पर जांच, जकरबर्ग के यूएस कांग्रेस के सामने पेश होने से कंपनी की साख में कमी आई। इस तिमाही में यूरोप के जटिल नियमों का भी असर पड़ा है। इस वजह से फेसबुक पर आने वालों की संख्या में कमी आई है।

इन्हीं समस्याओं के चलते 2.23 अरब यूजर्स वाली कंपनी को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। करोड़ों में फेसबुक के यूजर में कमी आ रही है। फेसबुक का कहना है कि जून में इसके 1470 करोड़ डेली यूजर थे। तिमाही में फेसबुक को 42 फीसदी का फायदा हुआ है। अब भी फेसबुक की दुनियाभर में बड़े यूजर्स पर पकड़ है। मोबाइल ऐडवर्टाइजमेंट के मामले में भी कंपनी अभी काफी आगे है।

Advertisement
Advertisement
Next Article