टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भारी गिरावट से उबरा बाजार, Sensex 237 अंक चढ़ा

10:52 AM Mar 20, 2024 IST | Yogita Tyagi

वैश्विक बाजारों में तेजी और विदेशी पूंजी के प्रवाह के बीच घरेलू शेयर बाजार बुधवार को शुरुआती कारोबार में पिछले सत्र की गिरावट से उबरता नजर आया। BSE का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 237.36 अंक बढ़कर 72,249.41 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का सूचकांक निफ्टी भी 74.25 अंक चढ़कर 21,891.70 अंक पर पहुंच गया।

ये कंपनियां लाभ में रहीं

Advertisement

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड, नेस्ले, इंडसइंड बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और विप्रो प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी तरफ JSW स्टील, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

करोड़ों के शेयरों की हुई शुद्ध खरीदारी

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने मंगलवार को 1,421.48 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत गिरकर 87.23 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। मंगलवार को सेंसेक्स 736.37 अंक गिरकर 72,012.05 अंक और निफ्टी 238.25 अंक फिसलकर 21,817.45 अंक पर बंद हुआ था।

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article