For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

‘दिल्ली में निकाह और पंजाब में तलाक’, शहजाद पूनावाला ने AAP - Congress पर कसा तंज

03:23 PM Feb 28, 2024 IST | Tanuj Dixit
‘दिल्ली में निकाह और पंजाब में तलाक’   शहजाद पूनावाला ने aap   congress पर कसा तंज
shehjaad poonewala

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी को मात देने के मकसद से बने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A में चीजें सामान्य होती नहीं दिख रहीं है। एक तरफ जहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में पंजाब छोड़कर बाकी राज्यों में सीट शेयरिंग को लेकर बात बन गई तो दूसरी तरफ आप की तरफ से पंजाब में कांग्रेस को निशाने पर भी लिया जा रहा है। पंजाब सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस को ईमानदार पार्टी कहने से इनकार कर दिया तो बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आप से सवाल पूछा है

Highlights

  • ''ये कैसा गठबंधन है? दिल्ली में निकाह करते हैं तो पंजाब में तलाक''- शहजाद पूनावाला
  • ''70 सालों तक हमारे बुजुर्ग कांग्रेस से पीढ़ित थे''- भगवंत मान
  • पंजाब सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस को ईमानदार पार्टी कहने से इनकार कर दिया

''ये कैसा गठबंधन है? दिल्ली में निकाह करते हैं तो पंजाब में तलाक''- शहजाद पूनावाला

उन्होंने कहा, “ये कैसा गठबंधन है? दिल्ली में निकाह करते हैं तो पंजाब में तलाक-तलाक-तलाक। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का ये जो गठबंधन है उस पर तो सिर्फ इतना ही कहा जा सकता है कि इस तरह के दोस्त हों तो फिर दुश्मनों की कोई जरूरत ही नहीं है। क्योंकि दिल्ली में निकाह होने क बाद जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूछा जाता है कि क्या कांग्रेस ईमानदारी पार्टी है तो वो कहते हैं कि ये नहीं कहा जा सकता कि कांग्रेस ईमानदार पार्टी है क्योंकि 70 सालों तक हमारे बुजुर्ग इससे पीढ़ित थे''

शहजाद पूनावाला ने सवाल करते हुए क्या कहा ?

शहजाद पूनावाला ने सवाल करते हुए कहा, “जिसे आप बेईमान पार्टी मानते हैं उसी के साथ गठबंधन क्यों किया? अरविंद केजरीवाल ने तो अन्ना हजारे के समय में कहा था कि वो कभी भी कांग्रेस और इस तरह की भ्रष्ट पार्टियों से हाथ नहीं मिलाएंगे। आज सत्ता के लालच में आपने कांग्रेस के साथ-साथ लालू प्रसाद यादव के साथ भी गठबंधन कर लिया। इसकी पोल कौन खोल रहा है, अरविंद केजरीवाल के साथी भगवंत मान”

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Tanuj Dixit

View all posts

Advertisement
×