For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अपने ही सौतेले बेटे संग रचा ली शादी, 7 साल की उम्र से पाल रही थी मां

08:59 AM Oct 30, 2023 IST | Pratibha
अपने ही सौतेले बेटे संग रचा ली शादी  7 साल की उम्र से पाल रही थी मां

सोशल मीडिया पर रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक महिला ने अपने ही सौतेले बेटे से शादी रचा ली और न सिर्फ शादी की बल्कि दो बच्चे भी पैदा किए।

बता दें यह खबर रूस की है जहां एक महिला अपने सौतेले बेटे को 7 साल की उम्र से पाल रही थी और बड़े होने पर उसी के साथ ही रिश्ते में आ गई। हालांकि यह बात न सिर्फ शादी तक रही बल्कि महिला ने उसके साथ दो बच्चे भी पैदा किया। महिला का नाम मरीना बलमाशेवा है। वह 37 साल की है जबकि उसने अपने सौतेले बेटे से शादी की है। उसका नाम व्लादिमीर शाविरिन है। और वह 23 साल का है। । यह कपल क्रास्नोडार में रहता है जो यूक्रेन के बहुत करीब है।

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, 47 वर्षीय एलेक्सी शाविरिन ने बताया कि जब मैं घर पर होता था तब भी उनकी पत्नी मरीना और बेटे व्लादिमीर संबंध बनाते थे। आगे वह कहते हैं कि अगर वह मेरा बेटा ना होता तो मैं उसे इस हरकत के लिए शायद माफ भी करता। लेकिन उसने जो किया वह माफी के लायक नहीं है।

मरीना और व्लादिमीर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों ही तरह-तरह के पोस्ट शेयर करते रहते हैं। वह कहती है कि अपने सौतेले बेटे से शादी करके बेहद खुश है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×