Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मारुति ने BALENO कार का नया मॉडल लांच किया

NULL

05:17 PM Jul 23, 2017 IST | Desk Team

NULL

भारत की निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी नई प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो का ऑटोमैटिक सीवीटी वैरिएंट लांच कर दिया है। कंपनी मारुति के बलेनो के डेल्टा और जीटा वैरिएंट्स को बाजार में निकाला हुआ है।

Advertisement

मारुति ने अपने सारे ही मॉडल्स को सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ बनाया है। बता दें कि बलेनो के इस मॉडल की दिल्ली के एक्स शोरूम में 8 लाख 34 हजार की कीमत में खरीदी जा रही है।

कैसे हैं कार के फीचर्स 

बलेनो के इस टॉप एंड वैरिएंट कार प्रेमी काफी समय से इंतजार कर रहे थे। इस ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली बलेनो कार में हाई एंड फीचर्स दिए गए हैं।

इनमें ऑडियो का स्मार्टफोन से लिंकेज भी शामिल है। इस फीचर के जरिए ग्राहक एपल कार प्ले और मिरर लिंक के जरिए ऑडियो का भी मजा ले सकते हैं।

अक्टूबर 2015 में लांचिंग के बाद से कंपनी ने अब तक बलेनो की 2 लाख से भी ज्यादा कारें बेची हैं। इस कार की डिमांड इतनी ज्यादा है कि मारुति ने महज एक साल में ही इसकी एक लाख से ज्यादा यूनिट्स बेची थीं।

Advertisement
Next Article