मध्य प्रदेश में बस-कार की भीषण टक्कर, हादसे में 11 लोगों की मौत
एक बड़ा हादसा मध्य प्रदेश के बैतूल में हो गया है। जिसकी वजह से 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है, जिसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
09:22 AM Nov 04, 2022 IST | Desk Team
Advertisement
एक बड़ा हादसा मध्य प्रदेश के बैतूल में हो गया है। जिसकी वजह से 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है, जिसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद हर तरफ कोहराम मच गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
Advertisement
11 यात्रियों की हुई मौत
Advertisement
एक रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे की जानकारी बैतूल के एसपी सिमला प्रसाद ने मीडिया को दी है। पुलिस ने बताया कि बस और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई है, जिसके बाद 11 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी कब्ज़े में ले लिया है। लोगों से पूछताछ भी हो रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। एसपी ने मीडिया को बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली थी। वैसे राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था।
Advertisement
पुलिस ने शुरू की जांच
बता दें, शवों को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेजा गया है। साथ ही उसकी शिनाख्त भी हो रही है। कहा जा रहा कि मृतकों में ज्यादातर यात्री थे, जो अपने घर की तरफ बस से लौट रहे थे। बहरहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कहा जा रहा कि बस तेजरफ्तार से चल रही थी, जिस वजह से ये हादसा हुआ है।

Join Channel