दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल स्थल पर लगी भीषण आग
उत्तरी दिल्ली स्थित भलस्वा लैंडफिल स्थल पर मंगलवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
02:27 AM Apr 27, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
उत्तरी दिल्ली स्थित भलस्वा लैंडफिल स्थल पर मंगलवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Advertisement
उन्होंने बताया कि दमकल विभाग को शाम करीब 5:47 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद 10 दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया।
Advertisement
13 दमकल वाहन आग पर काबू पाने में जुटे
Advertisement
अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल 13 दमकल वाहन आग पर काबू पाने में जुटे हैं।
इस बीच, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) को भलस्वा लैंडफिल स्थल पर लगी भीषण आग की घटना के संबंध में 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा।
गौरतलब है कि इस साल पूर्वी दिल्ली स्थित गाजीपुर लैंडफिल स्थल पर आग लगने की तीन घटनाएं सामने आ चुकी हैं और 28 मार्च को लगी आग को बुझाने में 50 घंटे से अधिक समय तक मशक्कत करनी पड़ी थी।
अधिकारियों के अनुसार राजधानी में मंगलवार को आग लगने की तीन और घटनाएं हुईं। संसद मार्ग स्थित परिवहन भवन में आग लग गई। आग एक कमरे में एयर कंडीशनर से शुरु हुई।
एक अन्य घटना में अमर कॉलोनी के लाजपत नगर के मुख्य बाजार में एक दुकान में आग लग गई और अन्य दुकानों में फैल गई। वहीं विकास मार्ग पर दोपहर को डीटीसी की एक बस में भी आग लग गई।

Join Channel