टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Haryana में बस में लगी भीषण आग, हादसे में 8 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

09:52 AM May 18, 2024 IST | Yogita Tyagi

हरियाणा (Haryana) के नूंह जिले में ताउरू के पास शुक्रवार देर रात एक बस में आग लगने से कम से कम आठ लोगों की जलने से मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर देर रात करीब दो बजे हुई। पुलिस ने बताया कि बस में लगभग 60 लोग सवार थे और सभी पंजाब और चंडीगढ़ के रहने वाले थे और ये लोग मथुरा-वृंदावन से लौट रहे थे।

20 से ज्यादा लोग घायल

Advertisement

स्थानीय लोगों ने बस में आग लगी देखी और उस वाहन का पीछा कर चालक को बस रोकने को कहा। उन्होंने पुलिस और अग्निशमन विभाग को भी घटना की जानकारी दी। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article