W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Himachal Fire: हिमाचल के सोलन में परफ्यूम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 19 घायलों सहित 41 लोगों को बचाया गया

07:01 PM Feb 02, 2024 IST | Jivesh Mishra
himachal fire  हिमाचल के सोलन में परफ्यूम फैक्ट्री में लगी भीषण आग  19 घायलों सहित 41 लोगों को बचाया गया

Himachal Fire: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक दिल-दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, कॉस्मेटिक फैक्ट्री में आग लगी। इस दौरान कारखाने में काम कर रहे 24 मजूदर आग में झुलस गए हैं। वहीं, 4 गंभीर मजदूरों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। इसके अलावा, तीन महिलाएं आग से बचने के लिए दूसरी मंजिल कूद गई हैं, जिन्हें चोट लगी है। आग का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला छत पर फंसी हुई नजर आ रही थी। पंजाब और हिमाचल की 50 के करीब दमकल गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची।

अब तक 32 घायल लोगों को किया गया रेस्क्यू

बता दें कि NDRF की 40 सदस्यों की टीम भी मौके पर राहत बचाव में जुटी है। वहीं, अब तक 32 घायल लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इसके साथ ही पांच घायलों को पीजीआई भेजा गया है। इसके अलावा, चंडी मंदिर से सेना को बुलाया गया है। दरअसल, 24 लोग अब भी लापता हैं।

खबर लिखने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया

जानकारी की मानें तो सूबे के इंडस्ट्रियल नगरी बद्दी के झाड़माजरी की यह घटना है। दरअसल, दोपहर दो बजे के करीब यहां पर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। इसमें बड़ी संख्या में मजदूर फंस गए। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग बद्दी और नालागढ़ और पंजाब से करीब 50 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची। एनडीआरफ की टीम राहत और बचाव के लिए मौके पर पहुंच गई।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Jivesh Mishra

View all posts

Advertisement
×