W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

झांसी मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, 10 बच्चों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

UP: उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। घटना में 10 बच्चों की मौत की खबर है।

08:27 AM Nov 15, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

UP: उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। घटना में 10 बच्चों की मौत की खबर है।

झांसी मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग  10 बच्चों की मौत  cm योगी ने जताया दुख

UP: उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। घटना में 10 बच्चों की मौत की खबर है। जानकारी के मुताबिक, कॉलेज के एसएनसीयू (शिशु वार्ड) में रात 8.30 बजे आग लगी। बताया जा रहा है कि 10 बच्चों की मौत हो गई है और कई घायल हैं। अब तक 40 बच्चों को बचाया भी गया है।

Advertisement

बचाव अभियान जारी

Advertisement

मौके पर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और पुलिस की टीम मौजूद है। आला प्रशासनिक अधिकारी भी वहां पहुंच गए हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

NICS वार्ड में 54 बच्चे थे भर्ती

इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उन्होंने कमिश्नर और डीआईजी को हादसे की जांच कर 12 घंटे के भीतर रिपोर्ट तलब की है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। झांसी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक(CMS) सचिन माहोर ने कहा, NICU वार्ड में 54 बच्चे भर्ती थे, अचानक से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में आग लग गई, आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन आग तुरंत फैल गई थी… 10 बच्चों की अभी तक मृत्यु हो गई है बाकी बच्चों का इलाज चल रहा है।

हादसे पर CM योगी ने जताया दुख

जनपद झांसी स्थित मेडिकल कॉलेज के NICU में घटित एक दुर्घटना में हुई बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। जिला प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों को संचालित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×