W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Kenya Gas Explosion: नैरोबी में भीषण गैस विस्फोट, हादसे में तीन लोगों की मौत

04:09 PM Feb 02, 2024 IST | Yogita Tyagi
kenya gas explosion  नैरोबी में भीषण गैस विस्फोट  हादसे में तीन लोगों की मौत
Advertisement

Kenya Gas Explosion: नैरोबी की राजधानी नैरोबी में शुक्रवार तड़के गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक में विस्फोट होने से कई मकान एवं गोदाम जल गए तथा इसके कारण कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोग घायल हो गए। प्राधिकारियों ने मृतक संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।

  • केन्या की राजधानी नैरोबी में गैस विस्फोट होने से कई मकान एवं गोदाम जल गए
  • हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई
  • घटना में 200 से अधिक लोग घायल हो गए
  • प्राधिकारियों ने मृतक संख्या बढ़ने की आशंका जताई है

सरकार के प्रवक्ता इसाक मावौरा ने बताया कि अधिकतर लोग देर रात उस समय अपने घरों के ही अंदर थे, जब उनमें आग लगी। प्रवक्ता ने बताया कि अज्ञात पंजीकरण संख्या वाले और गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक में विस्फोट हो गया, जिससे भीषण आग लग गई। एक उड़ता हुआ गैस सिलेंडर ओरिएंटल गोदाम से टकराया, जिससे कपड़ों का यह गोदाम जलकर खाक हो गया।

रात करीब साढ़े 11 बजे लगी आग

नैरोबी के पास एम्बाकासी के मराडी इलाके में रात करीब साढ़े 11 बजे लगी आग से कई अन्य वाहन और कारोबारी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। केन्या रेड क्रॉस ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई । एम्बाकासी पुलिस प्रमुख वेस्ले किमेटो ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।सरकार ने बताया कि 222 लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। केन्या रेड क्रॉस ने बाद में बताया कि 270 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×