मथुरा : पिता ने की बेटी की हत्या, लाल सूटकेस में मिली लड़की की लाश की हुई पहचान
लाल ट्रॉली बेग में मिली लाश की पहचान नई दिल्ली की आयुषी यादव (21) के तौर पर हुई है। आयुषी की हत्या उसके पिता ने की थी। बेटी को गोली मारने के बाद पिता ने लाश को सूटकेस में रखकर मथुरा के राया इलाके में फेंक दिया था।
09:39 AM Nov 21, 2022 IST | Desk Team
Advertisement
यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर मिले लाल सूटकेस से बरामद लाश की पहचान हो गई है। लाल ट्रॉली बेग में मिली लाश की पहचान नई दिल्ली की आयुषी यादव (21) के तौर पर हुई है। आयुषी की हत्या उसके पिता ने की थी। बेटी को गोली मारने के बाद पिता ने लाश को सूटकेस में रखकर मथुरा के राया इलाके में फेंक दिया था।
Advertisement
मामले पर एसपी सिटी एमपी सिंह का कहना है कि युवती 17 नवंबर को सुबह घर से निकली थी। दूसरे दिन यानी 18 नवंबर को यमुना एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर एक ट्रॉली बैग में उसका खून से लथपथ शव मिला था। युवती के सिर, हाथ और पैरों में चोट के निशान थे और छाती में गोली मारी गई थी।
Radisson Blu Hotel Owner Suicide : रेडिशन ब्लू होटल के मालिक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
मृतका की शिनाख्त के लिए मथुरा पुलिस ने गुरुग्राम, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, नोएडा और दिल्ली तक 8 टीमें लगाई थीं। लावारिस शव की पहचान आयुषी यादव पुत्री नितेश यादव निवासी गली नंबर-65, गांव मोड़बंद, थाना बदरपुर (दिल्ली) के तौर पर हुई है। लड़की के भाई और मां ने शव की पहचान की।
दरअसल, 18 नवंबर की सुबह 11 बजे यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर कृषि अनुसंधान केंद्र के पास झाड़ियों में लाल रंग के ट्रॉली बैग में खून से लथपथ शव मिला था। लड़की की हत्या गोली मारकर की गई थी। साथ ही शव पर कई तरह के चोट के निशान भी मिले थे।
Advertisement
Advertisement