उत्तर प्रदेश : मथुरा के होटल वृंदावन गार्डन में भीषण आग, दो कर्मचारियों की मौत
मथुरा के वृंदावन कोतवाली इलाके के वृंदावन गार्डन होटल में अचानक आग लगने से अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं आग लगने की घटना में होटल के दो कर्मचारियों की मौत हो गई।
10:55 AM Nov 03, 2022 IST | Desk Team
Advertisement
उत्तर प्रदेश के मथुरा में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मथुरा के वृंदावन कोतवाली इलाके के वृंदावन गार्डन होटल में अचानक आग लगने से अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं आग लगने की घटना में होटल के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि अन्य दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Advertisement
जानकारी के मुताबिक, आग होटल की ऊपरी मंजिल में लगी, जहां कई गेस्ट भी मौजूद थे। आग लगने की सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने सभी गेस्ट्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन ऊपरी मंजिल पर चार कर्मचारी आग की लपटों के बीच फंस गए। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया तब तक दो की मौत हो चुकी थी।
Advertisement

Advertisement
घटना में गंभीर रूप से 2 कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होटल में आग किन कारणों से लगी इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। हालांकि इतना जरूर पता चला है कि होटल में आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं थे। फायर बिग्रेड के अधिकारियों का कहना है कि आग की सूचना मिलते ही हाइब्रिड दमकल मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक होटल में भागवत का आयोजन हो रहा था, जिसके लिए कमरे बुक थे। सभी गेस्ट्स सुरक्षित हैं। लेकिन होटल के ऊपर बने स्टोर रूम में चार कर्मचारी सो रहे थे। वे इस अग्निकांड में दो लोगों की दम घुटने से मौत हुई है। वहीं दो घायल कर्मचारियों का अस्पताल में इलाज जारी है। मुताबिक एक मृतक कर्मचारी कासगंज का तो दूसरा मांट का रहने वाला बताया जा रहा है।

Join Channel