टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मैक्सवेल ने महज 39 गेंद में जड़े 83 रन

ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा 10.75 करोड़ रूपये में खरीदे जाने के बाद बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के लिये 39 गेंद में 83 रन की विस्फोटकीय पारी खेली।

08:08 AM Dec 21, 2019 IST | Desk Team

ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा 10.75 करोड़ रूपये में खरीदे जाने के बाद बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के लिये 39 गेंद में 83 रन की विस्फोटकीय पारी खेली।

मेलबर्न : आस्ट्रेलियाई आल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा 10.75 करोड़ रूपये में खरीदे जाने के बाद शुक्रवार को बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के लिये 39 गेंद में 83 रन की विस्फोटकीय पारी खेली। मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिये ब्रेक लेकर वापसी करने के बाद मैक्सवेल ने एक बार फिर दिखा दिया कि उन्हें टी20 क्रिकेट में सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक क्यों माना जाता है। 
Advertisement
उन्होंने पारी के दौरान सात चौके और पांच छक्के जमाये। उन्होंने साथ ही अपने सबसे तेज अर्धशतक (23 गेंद) की बराबरी की। उनकी पारी से उनकी टीम ने ब्रिसबेन हीट के खिलाफ सात विकेट पर 167 रन का स्कोर खड़ा किया। किंग्स इलेवन पंजाब ने ट्विटर पर मैक्सवेल की पारी की प्रशंसा की जो तीन साल के बाद फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे हैं। 
किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि बिग शो’ ने ‘बिग शो’ दिखाया। ग्लेन मैक्सवेल अपनी खतरनाक फार्म में हैं जिन्होंने बीबीएल में महज 39 गेंद में 83 रन बनाये। मैक्सवेल 2014 से 2017 तक किंग्स इलेवन पंजाब के लिये खेले थे। 2018 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। पिछले साल उन्होंने लीग में नहीं खेलने का फैसला किया था।
Advertisement
Next Article